फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bribe case, Inspector Kalyanpur and constable suspended

घूसखोरी में इंस्पेक्टर कल्याणपुर और सिपाही निलंबित, बीयर शॉप मालिक को थाने से छोड़ने के लिए वसूले थे एक लाख रुपये

Thu, 08 Apr 2021 12:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Apr 2021 12:01 PM IST
सार

- पुलिस कमिश्नर असीम अरुण के निर्देश पर हुई कार्रवाई, बैठाई विभागीय जांच भी

विज्ञापन
Bribe case, Inspector Kalyanpur and constable suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में घूसखोरी के मामले में पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बुधवार रात इंस्पेक्टर कल्याणपुर जनार्दन प्रताप सिंह और सिपाही धीरेंद्र को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। एडीसीपी ट्रैफिक डॉ. अनिल कुमार दोनों की जांच करेंगे। जांच के बाद दोनों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा कि यदि पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार करता है या अपराधियों से सांठगांठ रखेगा तो उस पर इसी तरह की कार्रवाई होगी। 28 मार्च को पनकी रोड स्थित बीयर शॉप पर आकर टॉप टेन अपराधी भानू ठाकुर ने दुकान मालिक मोनू गौड़ से मारपीट कर उनको लहूलुहान कर दिया था।
विज्ञापन


कल्याणपुर पुलिस ने मोनू पर ही मुकदमा दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया था। डीसीपी वेस्ट से शिकायत के बाद मोनू की तहरीर पर भानू व अन्य आरोपियों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। दो दिन बाद मोनू की पत्नी ने प्रियंका ने आरोप लगाया था कि मोनू को थाने से छोड़ने के लिए इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने सिपाही धीरेंद्र की मदद से एक लाख रुपये वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों से शिकायत के कुछ देर बाद यह रकम प्रियंका को पुलिसकर्मी ने वापस कर दी थी। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने मामले को संज्ञान में लेकर एडीसीपी पश्चिम अभिषेक अग्रवाल को जांच सौंपी थी। जिसमें दोनों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। लिहाजा तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर और सिपाही निलंबित किए गए।

जांच में आरोप सही मिलने पर निलंबन की कार्रवाई कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। कोई भी पुलिसकर्मी अगर भ्रष्टाचार करता है या अपराधियों से सांठगांठ रखेगा तो उस पर इसी तरह की कार्रवाई होगी। आरोपी गंभीर हुए तो एफआईआर भी दर्ज होगी। - असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed