{"_id":"633414b2160b001034686255","slug":"brake-fail-of-school-bus-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चलती स्कूल बस का ब्रेक फेल होने से सहमे 40 बच्चे, चालक की सूझबूझ से बचा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चलती स्कूल बस का ब्रेक फेल होने से सहमे 40 बच्चे, चालक की सूझबूझ से बचा हादसा
Wed, 28 Sep 2022 03:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Sep 2022 03:07 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में मैनावती मार्ग पर आजाद नगर के पास बुधवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूली बस ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर यूनीपोल से टकरा गई। बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। बस पर सवार किसी भी छात्र को चोट नहीं आई। हादसे के बाद दूसरी बस से बच्चों को स्कूल भेजा गया।
विज्ञापन
सिंहपुर स्थित जैन इंटरनेशनल स्कूल की एक बस बुधवार सुबह करीब 40 बच्चों को लेकर मैनावती मार्ग से जा रही थी। तभी आजाद नगर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। हालांकि घटना के समय बस की रफ्तार काफी कम थी। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सड़क किनारे लगे यूनीपोल से बस को टकरा दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन