{"_id":"5b817f8942c792463a2e528f","slug":"boy-torn-girl-s-clothes-entering-in-home-at-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाहर निकलना बंद किया तो रात में घर घुस गया शोहदा, लड़की को दबोचकर फाड़ दिए कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर निकलना बंद किया तो रात में घर घुस गया शोहदा, लड़की को दबोचकर फाड़ दिए कपड़े
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 26 Aug 2018 06:58 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में एक छात्रा ने शोहदे से आतंकित होकर स्कूल जाना छोड़ दिया। 15 दिन से शोहदा छात्रा को सड़क पर रोककर छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी करता था। शुक्रवार रात तो शोहदा छात्रा के घर में घुस गया और छात्रा को दबोचकर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर परिजन दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा कस्बे के एक इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। शोहदा छात्रा के स्कूल जाने के दौरान उसका रास्ता रोककर अश्लील छींटाकशी करता था। छात्रा ने कई बार विरोध जताया लेकिन वह नहीं माना।

Trending Videos
छात्रा की आवाज सुनकर परिजन दौड़े
डेमो पिक
शोहदे से आतंकित होकर छात्रा ने 15 दिनों से स्कूल जाना ही छोड़ दिया। छात्रा ने घर निकलना बंद किया तो शुक्रवार की रात शोहदा उसके मकान में घुस गया और उसे दबोच लिया।
छात्रा के चिल्लाने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। छात्रा की आवाज सुनकर परिजन दौड़े, लेकिन इस बीच वह धमकी देकर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।