{"_id":"5d0e61718ebc3e781016aadf","slug":"boy-died-due-to-gun-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाना की बंदूक से खेल रहे थे बच्चे, छीना-झपटी के बीच चली गोली, दो गोलियां बालक के सीने में जा धंसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाना की बंदूक से खेल रहे थे बच्चे, छीना-झपटी के बीच चली गोली, दो गोलियां बालक के सीने में जा धंसीं
Sun, 23 Jun 2019 12:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बच्चे को गोली लगने के बाद घटना की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के चौखर कुआं में शनिवार शाम को नाना की लाइसेंसी बंदूक से खेल रहे बच्चों में से एक की अचानक गोली चलने से मौत हो गई। बच्चा मथुरा से अपनी ननिहाल आया हुआ था। शहर के मोहल्ला चौखर कुआं निवासी लकड़ी व्यवसायी इसराइल की बेटी गुड़िया मथुरा के चौक बाजार निवासी चांदी कारोबारी अबरार को ब्याही है।
गुड़िया दस दिन पहले बेटे अजनान (8) और अलफेद (10) के साथ मायके आई थी। शनिवार शाम को गुड़िया के दोनों बेटे चचेरे मामा उजेर (13) के साथ दूसरी मंजिल के बरामदे में खेल रहे थे। शाम करीब चार बजे बरामदे से गोली चलने की आवाज आई।
परिजन ऊपर पहुंचे तो अजनान खून से लथपथ पड़ा था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने बताया कि दोनाली बंदूक का लाइसेंस गुड़िया के चाचा अनवार के नाम है। बंदूक तीसरी मंजिल के कमरे में खूंटी पर टंगी थी।
विज्ञापन
अजनान बंदूक से खेलने की जिद कर रहा था। इस पर उजेर बंदूक कमरे से नीचे ला रहा था। अलफेद ने बंदूक छीनने की कोशिश की। इसी बीच ट्रिगर दब गया। बंदूक से निकली दो गोलियां अजनान के सीने में जा धंसीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी वैभव पांडे ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।