फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boy created a kidnapping story after watching TV serial

यूपी: टीवी सीरियल देख किशोर ने गढ़ी अपहरण की कहानी, रास्ते में हाथ बंधे पैदल जाता देख बुजुर्ग ने पूछा तो उगला सच

Sat, 25 Jul 2020 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
boy created a kidnapping story after watching TV serial
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम जल्लामऊ में शनिवार को किशोर के अपहरण की सूचना से पुलिस हलकान रही। लगभग तीन घंटे बाद एक बुजुर्ग ने हाथ बंधे किशोर को सेमरा चौराहे से बघौली जाने वाले मार्ग पर देखकर उससे पूछताछ की। किशोर ने बताया कि टीवी सीरियल देखकर उसने खुद के अपहरण की कहानी गढ़ी थी।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुरसा थाना क्षेत्र के जल्लामऊ निवासी व्यक्ति की सेमरा चौराहा-बघौली मार्ग पर पोथेपुरवा के निकट निर्माण सामग्री की दुकान और आटा चक्की है। उन्होंने बताया कि उनके पांच बच्चों में सबसे छोटा पुत्र (14) शनिवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था और फिर उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जता पुलिस को घटना की जानकारी दी। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खोजबीन के प्रयास शुरू किए। दोपहर दो बजे कछौना के रहने वाले मुन्नादास ओदरानेवलिया में बहनोई के घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नादास के मुताबिक महुरा के पास उन्हें किशोर पैदल जाता दिखा। उसके हाथ बंधे थे। इस पर मुन्नादास ने उससे जानकारी कर घर पहुंचाया। किशोर घर पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी विजय कुमार राना सुरसा थाने पहुंचे और वहीं उसके परिजनों और मुन्नादास से पूछताछ की।

सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने किशोर को मेडिकल के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि पूछताछ में किशोर ने खुद ही घर से जाने की बात कही है। उसने बताया है कि टीवी सीरियल क्राइम अलर्ट देखकर उसने खुद के अपहरण की कहानी रची थी।

पिता ने कहा, फोन पर कोई धमकी दे रहा
पिता ने कहा कि पुत्र बुरी तरह से डरा हुआ है। हो सकता है कि किसी ने उसे धमकी दी हो और इसलिए वह खुद ही घर से जाने की बात कह रहा हो। उसके दोनों हाथ कैसे बंधे क्योंकि खुद कोई दोनों हाथ नहीं बांध सकता। बताया कि दो माह से उनके फोन पर अनजान नंबर से कॉल आ रही है। कॉल करने वाले ने गाली गलौज कर परिवार को बर्बाद करने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed