{"_id":"5dff85a58ebc3e88217d2b56","slug":"boy-body-found-hanging-from-tree-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ हत्या करने की दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ हत्या करने की दी तहरीर
Sun, 22 Dec 2019 08:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 22 Dec 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में बारासगवर थानाक्षेत्र की ग्रामसभा कुंभी के मजरे अंगदखेड़ा में रविवार सुबह एक किशोर का शव पेड़ से लटका मिला। जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने चार लोगों को नामित कर हत्या किए जाने की तहरीर दी है। थानाक्षेत्र के कुंभी ग्रामसभा के मजरा अंगदखेड़ा में रविवार सुबह महुआ के पेड़ से अवधेश के 16 वर्षीय पुत्र दुर्गेश कुमार का शव लटका देख शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
ग्राम प्रधान रामसुमेर ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों और ग्रामीणों में दुर्गेश की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं आम रहीं। मृतक के पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में चार दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा बेटे को जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।