यहां युवक-युवती ने उठाया दर्दनाक कदम, अस्पताल ले जाते वक्त थमीं सांसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार को एक युवक और युवती ने अलग-अलग मामलों में जहरीला पदार्थ खा लिया। सदर अस्पाताल से कानपुर ले जाते वक्त युवक की मौत हो गई। वहीं युवती को जिला अस्पताल में भर्ता कराया गया है। जानें पूरा मामला...
सदर कोतवाली क्षेत्र के कसेरुवा गांव निवासी सत्यदेव दुबे के बेटे पारुल (21) को परिजनों ने मामूली बात को लेकर डांट दिया था। परिजनों की डांट से नाराज युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद युवक को गंभीर हालत में देख परिजन हैरान हो गए। युवक के चाचा रमाशंकर उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। रमाशंकर ने बताया कि पारुल के कमरे के पास सल्फास की डिब्बी मिली थी। भतीजे ने बताया कि पारुल ने चार गोलियां खा ली। डॉक्टरों ने युवक को कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में युवक की मौत हो गई। सदर कोतवाली के कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया की पुलिस को मामले की कोई सूचना नहीं दी गई है।
वहीं बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सैमसी गांव में एक युवती ने परिजनों की डांट से नाराज होकर जहरील पदार्थ खा लिया। सैमसी गांव निवासी मोहन लाल की बेटी ज्योति(18) को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। डांट से नाराज युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती को गंभीर हालत में देख परिजन उसे तुरंत बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। अस्पताल के डॉक्टरों ने युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।