{"_id":"66daee2f3895163b17007233","slug":"both-the-clerks-who-were-checking-the-records-of-nazul-land-are-missing-dm-said-records-will-be-prepared-soon-2024-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नजूल की जमीन के रिकॉर्ड की जांच करने वाले दोनों बाबू गायब, डीएम बोले- जल्द तैयार कराया जाएगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नजूल की जमीन के रिकॉर्ड की जांच करने वाले दोनों बाबू गायब, डीएम बोले- जल्द तैयार कराया जाएगा रिकॉर्ड
Fri, 06 Sep 2024 05:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:27 PM IST
सार
Kanpur News: जिलाधिकारी ने नजूल के सभी रजिस्टर की जांच कर नए सिरे से रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देश दिए थे। एक सप्ताह पहले महिला बच्चे की तबीयत खराब होने पर छुट्टी पर चली गईं। वहीं, बाद तीन दिन पहले बाबू बिना बताए कार्यालय से गायब हो गए।
विज्ञापन
सिविल लाइंस नजूल की जमीन जहां कब्जे का प्रयास हुआ था वहां फिर तैनात की गई पीएसी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में नजूल की संपत्तियों के रजिस्टरों की जांच कर नई रिपोर्ट तैयार करने का काम रुक गया है। दरअसल, पटल बाबू प्रदीप निगम एक सप्ताह से कार्यालय से गायब हैं। उनके बारे में न किसी अधिकारी को जानकारी है और न ही किसी साथी को। वहीं दूसरे बाबू बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण कार्यालय नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित नजूल की संपत्ति पर कब्जा करने का मामला सामने आने के बाद एडीएम वित्त राजेश कुमार के कार्यालय में कई वर्ष पहले तैयार किए गए नजूल संपत्तियों के 40 रजिस्टर मिले थे। इसके आधार पर नजूल की संपत्तियों की जानकारी प्रशासन हासिल कर रहा है। इन रजिस्टरों पर लिखा है कि नजूल की संपत्ति किन लोगों को कब और कितने समय के लिए दी गई। इनके कई अभिलेख रजिस्ट्री विभाग में नहीं मिले रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में प्रशासन इन रजिस्टरों के आधार पर ही नजूल की संपत्तियों की जांच कर कब्जेदारों पर कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी ने नजूल के सभी रजिस्टर की जांच कर नए सिरे से रिपोर्ट तैयार करने के लिए नजूल बाबू प्रदीप निगम और सोमिल को निर्देश दिए थे। एक सप्ताह पहले सोमिल के बच्चे की तबीयत खराब होने पर एडीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर छुट्टी पर चली गईं। इसके बाद तीन दिन पहले प्रदीप निगम बिना बताए कार्यालय से गायब हो गए।
विज्ञापन
बिना बताए कार्यालय से नजूल बाबू गायब हैं। इस कारण कार्य ठप हो गया। आने के बाद ही संपत्तियों का रिकॉर्ड तैयार कराया जाएगा। -राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी