फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Booth win, the lotus will bloom

बूथ जीत लो, खिल जाएगा कमल

Mon, 06 Jun 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 06 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Booth win, the lotus will bloom
कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ प्रमुखों के सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य। बूथ प्रमुखों के सम्मेलन में जुटे भाजपाई। - फोटो : amarujala
कानपुर और बुंदेलखंड भाजपा क्षेत्र के बूथ प्रमुखों के सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पूरे जोश में नजर आए। कानपुर -बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जनपदों से आए करीब 20 हजार कार्यकर्ताओं को देखकर उन्होंने कहा कि ऐसा यदि पूरे प्रदेश में हो जाए तो यूपी में अपनी पार्टी रिचार्ज हो जाएगी। रूमा स्थित सरस्वती विद्यालय परिसर में शाह ने मंच से कार्यकर्ताओं के लिए पहली बार मालिक शब्द का प्रयोग किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा का असली मालिक है। यूपी में कार्यकर्ताओं की बदौलत  लोकसभा के चुनाव में पार्टी को सबसे बड़ी जीत मिली थी। विधानसभा चुनाव में भी उसी उत्साह की जरूरत है। बूथ लेवल पर इस तरह की कवायद के पीछे घर घर तक कमल खिलाने की योजना है।
विज्ञापन


अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियोें शिवप्रकाश, सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य से अंदर कमरे में भी काफी देर तक विचार विमर्श किया। बताया जा रहा है कि इन नेताओं के बीच यह तय किया गया कि बूथ प्रमुखों के सम्मेलन के बाद प्रमुखों को किस तरह से बूथों पर काम करना है, इसका प्रशिक्षण भी दिलाने की जरूरत है। साथ ही यह भी बताने की जरूरत है कि किस तरह से सपा और बसपा की जातिगत रणनीति को तोड़ना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के सांसदों से कहा कि उन्हें भी इसमें बड़ी भूमिका निभानी होगी। पदाधिकारियों के बीच मंत्रणा में यह भी निकलकर आया कि मिशन यूपी में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भागेदारी पर विचार किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजन से लेकर बूथ लेवल पर लोगों को तैयार करने की जिम्मेदारी भी युवाओं के जिम्मे रही।  तय किया गया है कि जल्द ही पार्टी के  दूसरे क्षेत्रों में इसी तरह का सम्मेलन का आयोजन कराएगी।

यूपी में सरकार बिना भाजपा अधूरी 
अमित शाह ने भाषण में कार्यकर्ताओं को भाजपा की ताकत का अहसास कराया तो पंडाल जिंदाबाद और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। उन्होंने बताया कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इसके देश भर में 11 करोड़ सदस्य हैं। भाजपा और इसके मित्र दलों के 360 से ज्यादा सांसद हैं।

1000 से ज्यादा विधायक हैं। 15 राज्यों में भाजपा और उसके मित्र दलों की सरकार है। इतनी ताकतवर पार्टी होने के बाद भाजपा अधूरी है क्योंकि इसकी यूपी में सरकार नहीं है। कार्यकर्ताओं को भाजपा का मालिक संबोधित करते हुए बोले, 2017 में दुनिया के सबसे बड़े दल को पूरा  कर दो। 

बुंदेलखंड का पैसा सैफई के ठुमकों पर खर्च
कानपुर (ब्यूरो)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश के अनियोजित विकास पर अखिलेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बुंदेलखंड के विकास के लिए 2700 करोड़ रुपया दिया, लेकिन यहां सिर्फ 20 फीसदी ही पहुंचा। 80 फीसदी बजट का कोई हिसाब नहीं है। इन समाजवादियों ने बुंदेलखंड को लूट लिया। गरीब जनता और किसानों के विकास के लिए आया धन सैफ ई में नाच-गानों में खर्च हो रहा है।

रूमा में हुए 17 जिलों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में अमित शाह का बुंदेलखंड पर फोकस रहा। यहां के सात जिलों से आए बूथ अध्यक्षों और हजारों कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलते हुए बोले, सरकार के इशारे पर काम कर रहे खनन माफिया ने बुंदेलों की धरती खोखली कर दी। नदियों का प्रवाह खत्म कर दिया।

किसानों का बुरा हाल है। इन किसानों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की। इसका लाभ देश के सभी राज्य उठा रहे हैं लेकिन अखिलेश सरकार यूपी में बाधा बनी है। यहां अभी तक फसलों का बीमा कराने के लिए एजेंसी तक तय नहीं की जा सकी। इस सरकार का ध्यान यहां की जनता पर नहीं, बुंदेलखंड के खनन पर है। 


अखिलेश सरकार वादा खिलाफ
अमित शाह ने हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सवाल किया किसी को लैपटॉप मिला क्या? बेरोजगारी भत्ता मिला क्या? जवाब आया नहीं। इस पर उन्होंने कहा कि यह वादा खिलाफ सरकार है। जितने लोगों को लैपटॉप और भत्ता दिया गया, उनमें सबसे ज्यादा एक जाति के लोग थे। मायावती आएंगी वो किसी दूसरी जाति को बंटवाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed