बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान का अंदाज किसी से छुपा नहीं है। सलमान के फिल्मी करियर में उनकी दबंग सिरीज की दोनों फिल्में खास मायने रखती हैं। यूपी पुलिस का दरोगा बनकर कनपुरिया टोन में सलमान का बातचीत का तरीका फैन्स को खूब भाया। यही वजह रही कि सलमान बजरिया थाने के दरोगा बनकर सुपरहिट हो गए थे। अब दबंग-3 में चुलबुल पांडे नई स्टाइल दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। बताते चलें कि कानपुर नगर में थाना बजरिया पीरोड इलाके में आता है। साल 2012 में दबंग-2 की वजह से बजरिया थाना काफी मशहूर हुआ था।
फिल्म 'दबंग' साल 2010 में रिलीज हुए थी। जिसमें सलमान ने चुलबुल पांडे नाम के पुलिसवाले का रोल निभाया था। जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म में सलमान कानपुर की भाषा को अपनाते हुए दबंग चुलबुल पांडे बने थे। वहीं अब दबंग के तीसरे पार्ट की तैयारियां चल रही हैं। दबंग-3 में सलमान असल जिंदगी के पुलिसवाले का रोल निभाएंगे।
इस पुलिसवाले का नाम क्या है इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन इस शख्स की पोस्टिंग नोएडा में हो चुकी है। कहा जा रहा है कि इस पुलिसवाले ने कई बड़े नेताओं को सीधा किया है। यहां तक की इस पुलिसवाले के बहादुरी के किस्से सुर्खियों में भी रहे।
खबरों की मानें तो सलमान खान को फिल्म की कहानी सुनते ही इतनी पसंद आई कि तुरंत फिल्म को हां कह दिया था। 'दबंग 3' में भी सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आएंगी। खबरों की मानें तो 'दबंग 3' और 'भारत' फिल्म की शूटिंग सलमान खान 'दबंग टूर' से वापस आने के बाद करेंगे।
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' की अगले साल से शूरू होने जा रही है। खास बात यह है कि इसके अधिकतर हिस्से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा में फिल्माए जाएंगे। यह फिल्म नोएडा के एक पुलिसकर्मी की कहानी है।