{"_id":"5c860901bdec2214154e9784","slug":"bollywood-actress-amrita-rao-in-kanpur-gave-these-makeup-tips","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव, दिए मेकअप टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव, दिए मेकअप टिप्स
Mon, 11 Mar 2019 02:35 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Mar 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
कानपुर पहुंची अभिनेत्री अमृता राव
- फोटो : अमर उजाला
आजकल बहुत सी महिलाएं दिखावे में पड़कर ज्यादा मेकअप कर लेती हैं। वे अपनी प्राकृतिक सुंदरता को भूल जाती हैं। ऐसा न करें। यह कहना है बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव का। वह रविवार को एक ब्यूटी व फिटनेस सेंटर का उद्घाटन करने कानपुर आईं थीं।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता से बढ़कर कुछ भी नहीं है। हानिकारक केमिकल्स वाले सौंदर्य प्रसाधनों के बजाय महिलाओं को प्राकृतिक सौंदर्य पदार्थों का इस्तेमाल करना चाहिए। अमृता ने बॉलीवुड में स्थान बनाने की चाहत रखने वाले युवाओं को यह संदेश दिया है कि ईमानदारी से मेहनत करें। सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने बताया कि उनकी एक नई फिल्म आने वाली है, जिसमें वह बिल्कुल अलग किरदार में नजर आएंगी।