{"_id":"59f6e9da4f1c1bcf538b9d45","slug":"body-parts-of-lady-were-cut-off-by-killer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नृशंस हत्याकांडः हत्या कर शरीर के अंग काट ले गए हत्यारे, अर्धनग्न धड़ देख सिहर उठा पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृशंस हत्याकांडः हत्या कर शरीर के अंग काट ले गए हत्यारे, अर्धनग्न धड़ देख सिहर उठा पूरा गांव
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 31 Oct 2017 07:22 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारों ने युवती का गला रेत कर शव को खेत में फेंक दिया। इतना ही नहीं शिनाख्त मिटाने के लिए युवती के शरीर के अंग भी काट ले गए। इस नृशंस हत्या से पूरा गांव सिहर उठा।....
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में हत्यारों ने नृशंस हत्याकांड को अंजाम दे डाला। युवती का गला रेत कर शव को खेत में फेंक दिया गया। शिनाख्त मिटाने को हत्यारे सिर और हाथ काट ले गए। धड़ अर्द्धनग्न था। पुलिस ने मौके से चाकू के रैपर व अन्य सामग्री बरामद की है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए व दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई। गांव के चौकीदार गया प्रसाद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सिर व हाथ कटे देख आसपास गांवों में फैल गई सनसनी
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली के भाऊपुर गांव में रविवार सुबह लोगों ने खेत में एक युवती का धड़ पड़ा देखा। सिर व हाथ कटे देख आसपास गांवों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता, क्षेत्राधिकारी (सिटी) भास्कर वर्मा ने मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी व एएसपी आरके सक्सेना ने भी निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के थानों को घटना की सूचना दी।
एसपी का कहना था, मामले की जांच चल रही है। युवती की गला रेत कर हत्या की गई है। पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं, इनके आधार पर जांच चल रही है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उधर, ग्रामीणों ने गश्ती पुलिस पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर युवती की हत्या की गई है, वहां से करीब पांच सौ मीटर दूर हाईवे है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे हाईवे के रास्ते भागे होंगे, इस दौरान पुलिस क्या करती रही।