{"_id":"6a7b639ea3238b32d5062e5e","slug":"body-of-a-young-woman-distressed-by-financial-hardship-was-found-hanging-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तोड़ी सांसों की डोर: आर्थिक तंगी से परेशान युवती का शव फंदे पर लटका मिला, पेंसिल से लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़ी सांसों की डोर: आर्थिक तंगी से परेशान युवती का शव फंदे पर लटका मिला, पेंसिल से लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला
Tue, 11 Aug 2026 11:33 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:33 PM IST
सार
Etawah News: घटना सैफई थाना क्षेत्र के केशवपुर बनी गांव की है। 10 महीने पहले पहले भाभी की मौत के बाद परिवार के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
दिव्या की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सैफई थाना क्षेत्र के केशवपुर बनी गांव में मंगलवार शाम एक युवती का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पुत्रवधु की मौत के बाद दहेज हत्या की तारीख से लौटे परिजनों ने शव लटका देखा तो होश उड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस व फॉरेंसिक ने जांच की। युवती के शव के पास ही एक पेंसिल से लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवती ने दहेज हत्या के मामले में परिवार के फंसने के बाद से घर के आर्थिक तंगी से जूझने का जिक्र किया है। उसने इसी वजह से जान देने की बात लिखी है।
केशवपुर बनी गांव निवासी वीरपाल शाक्य किसान हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी दिव्या थी। कुछ साल पहले बड़े बेटे उपेंद्र की शादी बसरेहर क्षेत्र की अंजली के साथ की थी। लगभग दस माह पहले नवंबर में अंजली का घर में ही फंदे पर शव लटका मिला था। अंजली के मायके वालों ने उपेंद्र, उसके पिता, मां, बहन दिव्या और बाहर रहकर निजी कंपनी में काम रहे छोटे भाई विवेक के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उपेंद्र को छोड़कर अन्य परिवार के अन्य आठ माह पहले पैरोल पर छूट आए थे। बताते हैं कि मंगलवार को इस मामले में तारीख थी।

Trending Videos
पिता वीरपाल और मां मिथलेश तारीख करने के लिए सुबह इटावा निकल गए थे। दिव्या घर अकेली थी। शाम को जब माता पिता लौटे तो कमरे में फंदे पर दिव्या का शव लटका हुआ था। यह देखकर चीखपुकार मच गई। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी और फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम को पेंसिल लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन
इसमें दहेज हत्या के मामले से प्रताड़ित होने व आर्थिक तंगी से जूझने का जिक्र किया गया है। दिव्या ने इसमें जान देने की वजह भी यही बताई है। पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवती का शव फंदे पर लटका मिला है। प्रथम दृष्टया सुसाइड प्रतीत हो रही है। एक सुसाइड नोट भी मिला है। जांच की जा रही है। परिवार के खिलाफ एक दहेज हत्या का मामला दर्ज चल रहा है। उस बारे में भी जानकारी कराई जा रही है।