फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bodies of drowned students found in Rind river, SDRF found bodies in an hour, created furore

Kanpur Dehat: रिंद नदी में डूबे छात्रों के शव मिले, SDRF ने एक घंटे में ढूंढ निकाले शव, मचा कोहराम

Fri, 28 Jul 2023 02:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Jul 2023 02:23 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने बुधवार की पूरी रात सर्च लाइट की मदद से बच्चों की नदी में तलाश कराई। सर्च ऑपरेशन के बाद भी छात्रों का कुछ पता नहीं चला था। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की टीम पहुंची और तलाश शुरू की।

विज्ञापन
Bodies of drowned students found in Rind river, SDRF found bodies in an hour, created furore
मृतक विवेक और पंकज का फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के अंदाया पुल के पास बुधवार को नहाने के दौरान रिंद में डूबे दो छात्रों के शव गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने एक घंटे में ढूंढ निकाले। शव नदी के बाहर निकाले जाने के बाद नदी के तट पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उन्हें घर ले जाने की जिद पर अड़ गए और हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि अपने लाल के शव को पहले उनकी मां और परिजन देख लें। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाए। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने नियम का हवाला देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। रूरा के हंसपुर गांव निवासी कल्याण सिंह का बेटा पंकज (12) अंदाया के प्राथमिक स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन

इसी स्कूल में गांव के पटवारी का बेटा विवेक (13) सातवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद पंकज, विवेक, सहपाठियों सत्यम, आलोक और चांदनी के साथ आंदाया पुल के नीचे रिंद नदी में नहाने उतर गए थे। उसी दौरान पंकज को गहरे पानी में डूबता देख उसे बचाने की कोशिश में विवेक भी डूब गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोताखोरों को बुलाकर छात्रों की तलाश शुरू कराई
दो छात्रों के नदी में डूबने की सूचना पाकर एसडीएम पूनम गौतम, सीओ अरुण कुमार सिंह और थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे थे। गोताखोरों को बुलाकर दोनों छात्रों की तलाश शुरू कराई थी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला था। अफसरों ने एसडीआरएफ की टीम बुलाई। गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी ने आक्रोशित लोगों को समझाया
टीम ने एक घंटे में रिंद नदी से दोनों छात्रों के शव ढूंढ निकाले। टीम के शवों को नदी से बाहर लाते ही परिजन अपने-अपने लाल के शव घर जाने की जिद पर अड़ गए और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पहुंचे थाना प्रभारी ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक का दस, तो दूसरे का डेढ़ किलोमीटर पर मिला शव
पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने बुधवार की पूरी रात सर्च लाइट की मदद से बच्चों की नदी में तलाश कराई। सर्च ऑपरेशन के बाद भी छात्रों का कुछ पता नहीं चला था। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की टीम पहुंची और तलाश शुरू की। इस दौरान पुल से दस किलोमीटर दूर करिगवां गांव में विवेक का शव मिला। वहीं, पंकज का शव घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर नदी में शव मिला।

तीन दिन से नदी में नहाने जा रहा थे बच्चे
पंकज और विवेक सहपाठियों के साथ शनिवार से लगातार रिंद नदी में अंदाया पुल के नीचे नहाते जाते थे। इसकी भनक न तो परिवार के लोगों को थी और न ही शिक्षकों को। बुधवार को नदी में दो छात्रों के डूबने के बाद पुलिस की तहकीकात में सामने आई।

गांव में पसरा सन्नाटा, कई घरों में नहीं जले चूल्हे
रिंद नदी में डूबने से हुई छात्र विवेक और पंकज की मौत के बाद से रूरा के हंसपुर गांव सन्नाटा पसरा रहा। साथ मातम का माहौल दिखा। दोनों छात्रों के घरों से महिलाओं से रूक-रूक रोने की आवाजें सुनाई देती रही। मरने वाले छात्रों के घर में दिनभर सांत्वना देने आने वालों का क्रम चलता रहा। कई घरों में चूल्हे भी नहीं जले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed