{"_id":"5e36f33d8ebc3e4ae83ba06d","slug":"boat-full-of-soldiers-overturned-in-the-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सैनिकों से भरी नाव गंगा में पलटी, शोर सुन गोताखोरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सैनिकों से भरी नाव गंगा में पलटी, शोर सुन गोताखोरों ने बचाया
Sun, 02 Feb 2020 09:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 02 Feb 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
गंगा नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के मैस्कर घाट पर रविवार शाम जवानों से भरी नाव नदी में पलट गई। जवानों को डूबता देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ के बीच से कुछ गोताखोर युवक नदी में कूदे और जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी पाकर सेना और कैंट पुलिस पहुंची, लेकिन तबतक नदी से बाहर निकाले गए जवान वहां से जा चुके थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार शाम सेना के चार जवान दो अन्य लोगों के साथ घाट पर आए थे। घाट पर मौजूद काका नाविक से नाव लेकर जवान नदी में सैर करने लगे। इसी दौरान अचानक नाव पलट गई और सभी डूबने लगे। किनारे खड़े होकर नाव का इंतजार कर रहे काका ने उन्हें डूबते देख शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुटी।
भीड़ में मौजूद गोताखोरों को लेकर काका ने नदी में छलांग लगाई और जवानों सहित सभी बचाकर बाहर लाए। कैंट थाना प्रभारी आदेश कुमार ने बताया कि मैस्कर घाट में एक नाव पलट गई थी। जिसमें सेना के कुछ जवान बैठे थे। हालांकि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है।