फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   board exampaper reached in office

बोर्ड प्रश्न पत्रों की खेप देहात पहुंची

Fri, 06 Feb 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Fri, 06 Feb 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
board exampaper reached in office
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी जनपद स्तर पर तेज हो गई है। परिषद कार्यालय ने बोर्ड प्रश्न पत्रों की खेप भी मुहैया करा दी है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्रवेश पत्र, नामावली का वितरण भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रवेश पत्र, प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए लिफाफे पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।

संस्था अधिकारियों के अधिकार पत्र देखकर प्रवेश पत्र नामावली, एवार्ड ब्लैंक, प्रयोगात्मक परीक्षा के लिफाफे दिए गए। वहीं अकबरपुर इंटर कालेज में कड़ी सुरक्षा के बीच परिषद कार्यालय से प्राप्त प्रशभन पत्रों के बंडल रखे गए।
विज्ञापन


इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल ने बताया कि आगामी 6 फरवरी से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण भी अकबरपुर इंटर कालेज से शुरू करा दिया जाएगा।

उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि कक्ष निरीक्षक कार्य के लिए 2014-15 में पंजीकरण के समय परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए गए शिक्षकों का विवरण अपने विद्यालय के यूजर पासवर्ड से डाउनलोड कर हार्डकापी कार्यालय को मुहैया करा परिचय पत्र प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय से परीक्षा केंद्रों की स्पष्ट जानकारी व छात्रों के आवंटन को लेकर सभी की निगाहें लगी हुई थी। जिसका खुलासा गुरुवार को प्रवेश पत्र व नामावली मिलने पर कालेज के प्रधानाचार्यों को हो सका है।

केंद्र पर आवंटित छात्र की भी जानकारी मुहैया हुई है। वहीं दूसरे केंद्रों पर परीक्षा देने वाले छात्रों का भी पता लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed