{"_id":"5c3633eebdec22571b3c32d4","slug":"block-head-murdered-his-wife-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी शारीरिक संबंध बनाने से करती थी इंकार, पति पर था एक शक, फिर 'ब्लॉक प्रमुख बना शैतान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी शारीरिक संबंध बनाने से करती थी इंकार, पति पर था एक शक, फिर 'ब्लॉक प्रमुख बना शैतान'
Wed, 09 Jan 2019 11:18 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तों में आई खटास से ऊबकर यूपी के उन्नाव जिले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की थी। मंगलवार रात अजगैन थानाक्षेत्र के मुर्तजानगर से गिरफ्तार किए गए पूर्व प्रमुख ने बताया कि तीन महीने से पत्नी उससे ठीक तरह से व्यवहार नहीं कर रही थी।
घटना वाले दिन भी इसी बात पर विवाद हुआ था। पत्नी के व्यवहार से आक्रोशित होकर पहले उसने उसकी पिटाई की और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी पुरवा एमपी शर्मा ने बताया कि रामपुर मजरे बछौरा निवासी सपा समर्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार लोधी ने पत्नी कृष्णावती की गला दबाकर हत्या की थी। हत्या के बाद से वह शक के दायरे में था।

पूछताछ में उसने पत्नी से शारीरिक संबंध ठीक न होने की बात बताई
पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों व परिजनों ने राजकुमार पर ही शक जाहिर किया था। दूसरे दिन पोस्टमार्टम हाउस से वह भाग निकला था। पत्नी के अंतिम संस्कार में भी पुलिस के डर से शामिल नहीं हुआ था। उसे पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं।
मंगलवार रात राजकुमार को मुर्तजानगर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने पत्नी से शारीरिक संबंध ठीक न होने की बात बताई। राजकुमार ने बताया कि पत्नी उस पर दूसरों से अवैध संबंध होने का आरोप लगा उलाहना भी देती थी।