फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Block chief Jayanarayan Singh and former MLA Ambresh Kumari joined BJP

सपा को एक और झटका: ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह व पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी ने थामा भाजपा का दामन

Wed, 21 Feb 2024 06:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Feb 2024 06:39 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच सपा को झटका लगा है। ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव व पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

विज्ञापन
Block chief Jayanarayan Singh and former MLA Ambresh Kumari joined BJP
ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह व पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सपा को एक और झटका लगा है। बुंदेलखंड के इकलौते ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव व पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी ने समर्थकों सहित लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव का पंचायतों की राजनीति का लंबा अनुभव है। 16 वर्ष के इतिहास में इन्होंने 20 चुनाव लड़कर पूरे परिवार को चुनाव जिताने में कामयाब रहे। केवल दो चुनावों में इनको हार मिली है।

विज्ञापन


बुधवार को इन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक एवं केशव मौर्या, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, भाजपा नेता अमरपाल मौर्या की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। इन्होंने 2005 से 2021 तक इन्होंने 20 चुनाव लड़े और 18 में जीत हासिल की। इन्होंने सचिवालय की नौकरी छोड़कर 2005 में प्रधान पद का चुनाव बड़ागांव से लड़ा और जीता। यह 10 वर्ष प्रधान रहे। 2015 में मां सुमित्रा देवी को प्रधान बनाने में सफल रहे। मां की मौत के बाद बहन सुमन यादव को इंचार्ज प्रधान बनवाया।

विज्ञापन
Trending Videos

उपचुनाव में अनुज बहू कुसुम उर्फ रूबी को प्रधान बनाने में सफल रहे। यह वर्ष 2010 में ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन बसपा विधायक अशोक सिंह चंदेल के कारण नामांकन नहीं करा सके थे। बाद में 2012 में इन्होंने ब्लाक प्रमुख हरिदास सविता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कराया और पत्नी सुमन यादव को ब्लाक प्रमुख बनाने में सफल रहे। इसके बाद 2015 में यह बीडीसी बने और ब्लाक प्रमुख बनने में सफल रहे। वर्ष 2018 में भाजपा इनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लायी। लेकिन यह अविश्वास जीतने में सफल हो गये। 2021 में हुए चुनाव में भाजपा के कड़े विरोध के बाद भी यह सपा से ब्लाक प्रमुख बनने में कामयाब हो गए थे । फरवरी माह में सपा को यह दूसरा झटका है। चरखारी की पूर्व विधायक अम्ब्रेश कुमारी भी सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हैं। इससे पहले उनके बेटे जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय प्रताप सिंह उर्फ सनी भाजपा का दामन थाम चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed