{"_id":"6b03359f96d6adf4d701b34c","slug":"blackout-mock-drill-army-sdrf-and-fire-department-demonstrate-rescue-of-people-from-damaged-buildings-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकआउट मॉकड्रिल: सेना, एसडीआरएफ और दमकल ने क्षतिग्रस्त भवनों से लोगों को निकालने का किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकआउट मॉकड्रिल: सेना, एसडीआरएफ और दमकल ने क्षतिग्रस्त भवनों से लोगों को निकालने का किया प्रदर्शन
Mon, 23 Nov 2026 12:08 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:08 AM IST
सार
Kanpur News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय परिसर में शाम को आधा घंटा ब्लैकआउट रहा।
विज्ञापन
ब्लैकआउट मॉकड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हवाई हमले और युद्ध जैसी आपात परिस्थितियों में नागरिकों की जान बचाने के लिए रविवार शाम एक ब्लैकआउट मॉकड्रिल किया गया। आजाद नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय परिसर में शाम छह बजे हवाई हमले का अलर्ट बजते ही 30 मिनट के लिए अंधेरा हो गया।
अभ्यास के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रदर्शन किया गया। राहत एवं बचाव दल ने मलबे में दबे लोगों की तलाश की और घायलों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। सेना, एसडीआरएफ, दमकल, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और नागरिक सुरक्षा की टीमें शामिल रहीं। उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा ममता रानी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Trending Videos
ब्लैकआउट मॉकड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
मॉकडि्रल प्रभारी सहायक उपनियंत्रक विमलेश कुमार यादव, उप नियंत्रक ममता रानी, चीफ वार्डेन राजीव सिंह, आशीष बाजपेई, मनोज कुमार, संजय तिवारी, अब्दुल सलाम जाफरी, मुकेश कुमार, योगेंद्र कुमार मिश्रा, बृजेंद्र अग्निहोत्री, दीपक तिवारी, दानिश अख्तर, समीर जाफरी, धनंजय नारायण सिंह और मोहम्मद कैफ खान इस मौके पर मौजूद रहे।