फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Blackmailing from dating app, Used to grab money by making objectionable videos, five gang members arrested

डेटिंग एप से ब्लैकमेलिंग: आपत्तिजनक वीडियो बनाकर हड़पते थे रुपये, गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Wed, 15 Mar 2023 07:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Mar 2023 07:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पुलिस ने डेटिंग एप के माध्यम से लोगों आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Blackmailing from dating app, Used to grab money by making objectionable videos, five gang members arrested
पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक मोबाइल, 15 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।

विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को अछल्दा के एक व्यक्ति ने सिविल लाइन थाने में सूचना दी कि कुछ लोगों ने डेटिंग एप के माध्यम से उसे फंसाकर आईटीआई चौराहे के पास स्थित पॉलीटेक्निक के निर्माणधीन भवन में ले गए।
विज्ञापन

यहां पांच लोगों ने उसे डरा धमका कर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके  पेटीएम के जरिए 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने ही पीड़ित को बुलाया था
 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सिटी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम को लगाया गया। कुछ देर बाद पुलिस ने पॉलीटेक्निक के निर्मामधीन भवन से पांचों आरपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में शामिल विशाल यादव उर्फ अंश निवासी सुल्तानपुर कलां थाना फ्रेंडस कॉलोनी ने बताया कि उसने ही पीड़ित को बुलाया था।

मोबाइल से बनाया आपत्तिजनक वीडियो
 रुपये वसूलने के लिए उसका आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल से बना लिया। इसके बाद में पैसे भी ट्रांसफर कर लिए। विशाल ने बताया कि इस काम की जानकारी उन लोगों को सुमित यादव उर्फ रोमियो निवासी रणवीर नगर थाना सिविल लाइन ने दी है।

डेटिंग एप से फंसाते थे
 उसी ने डेटिंग एप से पीड़ित को फंसाकर उन लोगों से यह काम कराया। इस काम में मिली रकम से 10 प्रतिशत सुमित लेता है। घटना का खुलासा करने वाली टीम में सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह, साइबर सेल प्रभारी विनोद यादव, उपनिरीक्षक रामप्रताप सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने विशाल यादव के अलावा हिमांशु उर्फ धर्मेंद्र सिंह चौहान निवासी रणवीर नगर, राज भदौरिया निवासी शांति कालोनी थाना फ्रेंडस कॉलोनी, आकाश निवासी गंसरा थाना भरथना हाल पता रणवीर नगर व एक किशोर को गिरफ्तार किया है। सुमित की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed