फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   black fungus virus found in gums of a woman who has recovered from Corona

कोरोना से ठीक हुई महिला के मसूड़ों में लगा ब्लैक फंगस, ऑनलाइन ओपीडी में जेके कैंसर के डॉक्टर ने पकड़ा रोग

Wed, 19 May 2021 08:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 19 May 2021 08:41 AM IST
विज्ञापन
black fungus virus found in gums of a woman who has recovered from Corona
कानपुर हैलट - फोटो : amar ujala
कानपुर में कोरोना से ठीक हो चुके रोगियों के दांतों पर भी ब्लैक फंगस हमला कर रहा है। यह मसूड़ों में घुसकर दांत की कैविटी को गलाने लगता है। इसके साथ ही मुंह का तालू का मांस फंगस के संक्रमण के कारण गलने लगता है। तालू पर छाले पड़ना इसके मुख्य लक्षण हैं।
विज्ञापन


कानपुर में इस तरह की पहली महिला रोगी मिली है। रोगी की पहचान जेके कैंसर इंस्टीट्यूट के दंत रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) एके मेहरोत्रा की ऑनलाइन ओपीडी में हुई है। प्रोफेसर मेहरोत्रा ने बताया कि रोगी ने तालू में छाले और मसूड़ों के ऊपर कालापन की दिक्कत बताई थी।
विज्ञापन


जब उसके मुंह के अंदर का पूरा वीडियो मंगाकर देखा और जांच की गई तो ब्लैक फंगस का संक्रमण मिला है। फंगस का संक्रमण साइनस में पहुंचकर ऊपर जा रहा था। रोगी के मुंह पर भी हल्की सूजन आ गई थी। रोगी को कोविड का संक्रमण रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके इलाज का ब्योरा लिया गया तो उसे स्टेरॉयड भी दिया गया था और ब्लड शुगर लेवल भी अधिक बना हुआ था। फंगस के फैलाव का पता करने के लिए रोगी को ईएनटी विशेषज्ञ के पास भेजा गया। उन्होंने बताया कि अगर इस स्थिति मेें रोगी की पहचान हो जाए तो उसे ठीक किया जा सकता है।


फंगस जहां लगती है, उस हिस्से के मांस को गला देती है। हड्डी निकल आती है। साइनस के लिंक मस्तिष्क में खुलते हैं। इसी से यह मस्तिष्क में पहुंच जाती है। अगर जल्दी इसे डायग्नोस कर लिया जाए तो उसे ठीक किया जा सकता है। रोगी को अलर्ट रहने की जरूरत है। लक्षण दिखे तो जांच करा लें।
डॉ. एके मेहरोत्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed