{"_id":"5f412e7f8ebc3e3ca74d2ec7","slug":"bjym-leader-beaten-up-by-police-during-settlement-of-landlord-and-tenant-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मकान मालिक और किराएदार का विवाद सुलझाने पहुंचे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष को सिपाही ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मकान मालिक और किराएदार का विवाद सुलझाने पहुंचे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष को सिपाही ने पीटा
Sat, 22 Aug 2020 08:16 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 22 Aug 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
थाने के बाहर जुटे कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के जूही थाना क्षेत्र में मकान मालिक और किराएदार के बीच हुई मारपीट में बीचबचाव करने पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के दक्षिण जिला उपाध्यक्ष को सिपाही ने पीटने के बाद थाने में बैठा दिया।
विज्ञापन
इससे नाराज भाजपाइयों ने थाने को घेरकर जमकर कर हंगामा किया। बाबूपुरवा सीओ ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
ढाल पुल स्थित गोपाल सिंह के मकान में रितेश किराए पर परचून की दुकान चलाता है। शनिवार को मकान मालिक के बेटे लकी सिंह का रितेश व उनके भाई संजय द्विवेदी से विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि लकी ने बांस उठाकर रितेश के सिर पर मार दिया। पास में ही रहने वाले जिला उपाध्यक्ष संजय कश्यप बीच-बचाव करने पहुंचे। संजय के अनुसार वहां कुछ सिपाही खड़े थे, जिनसे उन्होंने थाना प्रभारी को बुलवाने का निवेदन किया।
विज्ञापन
इससे नाराज सिपाही रवि सिंह ने गालीगलौज की और हाथापाई करते हुए जीप में बैठाकर थाने ले आए। सूचना पर अध्यक्ष शशांक मिश्रा 20-25 कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
सीओ आलोक सिंह पहुंचे और सिपाही पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके साथ ही घायल दुकानदार की तहरीर पर मकान मालिक के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस से अभद्रता करने वाले दो लोगों का शांतिभंग में चालान भी किया गया।