फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJPs district convenor cut his wrist in Hardoi, shared suicide note on WhatsApp, wrote only one is responsible

UP News: BJP के जिला संयोजक ने काटी हाथों की नस, वाट्सएप पर शेयर किया सुसाइड नोट, लिखा- सिर्फ एक है जिम्मेदार

Sun, 07 May 2023 02:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 May 2023 02:03 PM IST
सार

Hardoi News: भाजपा के जिला संयोजक अशोक सिंह लालू ने वाट्सएप ग्रुप में सुसाइड नोट शेयर किया। इसके बाद दोनों हाथों की नस काट ली। सुसाइड नोट देखकर कई लोग उनके घर पहुंचे और अस्पताल ले गए। यहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
BJPs district convenor cut his wrist in Hardoi, shared suicide note on WhatsApp, wrote only one is responsible
भाजपा के जिला संयोजक अशोक सिंह लालू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में भाजपा के जिला संयोजक अशोक सिंह लालू ने दोनों हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास किया। इससे पहले उन्होंने कई वाट्सएप ग्रुपों पर सुसाइड नोट भी शेयर किया। इसमें उन्होंने अपने एक परिचित पर ब्लैकमेलिंग और लेनदेन का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भाजपा के जिला संयोजक अशोक सिंह लालू ने नस काटने से पहले वाट्सएप ग्रुपों में सुसाइड नोट भी शेयर किया था। ग्रुप में सुसाइड नोट देखकर लोग उनके घर पहुंचे और आनन-फानन  एक निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को संबोधित सुसाइड नोट में अशोक सिंह लालू ने लिखा है कि मैं अपनी जीवन यात्रा समाप्त कर रहा हूं। इसके लिए गोपी कृष्ण शुक्ला को जिम्मेदार बताया है। आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्ति ने ब्लैकमेल करके 10 से 12 लाख रुपए हड़प लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच दशक से है साझेदारी
भाजपा संयोजक का दवा व्यवसाय है। बताया जा रहा है कि अशोक कुमार सिंह और गोपी कृष्ण शुक्ला की एक दशक से पार्टनरशिप में यह व्यवसाय कर रहे हैं। इस दौरान रुपयों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस क्षुब्ध होकर अशोक सिंह ने यह कदम उठाया है।

मामले में अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत आती है, तो उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना का संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू की गई है।  -संजय कुमार पांडे, शहर कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed