फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP Yuva Morcha workers and students came face to face over burning of effigy in coaching dispute

Kanpur: कोचिंग विवाद में पुतला फूंकने पर भाजयुमो कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं आए आमने-सामने

Tue, 01 Oct 2024 09:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Oct 2024 09:02 PM IST
सार

Kanpur News: कोचिंग विवाद में पुतला फूंकने पर भाजयुमो कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं आमने-सामने आ गए। पुतला फूंकने पर साढ़े तीन घंटे हंगामा चला। पांच थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन
BJP Yuva Morcha workers and students came face to face over burning of effigy in coaching dispute
काकादेव कोचिंग मंडी का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में काकादेव कोचिंग मंडी स्थित एक कोचिंग संस्थान के बायोलॉजी के शिक्षक के अश्लीलता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को मामले में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता पूर्व जिला संयोजक अक्षय त्रिवेदी के नेतृत्व में साथ मंगलवार सुबह 10.30 बजे कोचिंग संस्थान के बाहर पुतला फूंकने पहुंच गए।

विज्ञापन


पुतला फूंकने के दौरान कोचिंग के सैकड़ों छात्र-छात्राएं बाहर आ गए और पुतला फूंकने का विरोध करने लगे। दोनों पक्ष जमकर नारेबाजी करने लगे। कुछ छात्राओं ने जल रहे पुतले पर पानी डाल दिया। छात्र-छात्राओं की बढ़ती संख्या के बीच उनके तल्ख तेवर देखते हुए भाजयुमो कार्यकर्ता मौके से चले गए। हालांकि छात्र-छात्राएं यहीं नहीं रुके और पैदल मार्च करते हुए बादाम चाय चौराहे पर जाम लगाकर पुलिस और कोचिंग संचालक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने जेल भेजे गए शिक्षक को निर्दोष और मददगार बताकर रिहा करने की मांग की।

विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर काकादेव, फजलगंज, नजीराबाद, कोहना और नवाबगंज थाने की फोर्स के साथ पहुंचे आला अधिकारियों ने बच्चों को समझाने का प्रयाय किया। करीब साढ़े घंटे तक मान मनौव्वल के बाद हंगामा शांत हो सका।

कोचिंग संचालक के खिलाफ भी की नारेबाजी
सड़क जाम करने वाले छात्र-छात्राओं ने बायोलॉजी शिक्षक साहिल सिद्दीकी को फंसाए जाने की बात कही। उन्हें कोचिंग संचालक आशीष श्रीवास्तव के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि कुछ संगठन जबरदस्ती मामले को धार्मिक रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस की जांच अभी भी जारी है और उसे भी शिक्षक के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है। मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहींं, अक्षय त्रिवेदी का कहना था कि ऐसे लोग चाहे इंजीनियर हो या डॉक्टर या फिर शिक्षक, उनपर कार्रवाई होनी ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed