फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP walking on the path shown by Pt. Deendayal

पं. दीनदयाल के बताए रास्ते से गरीबों को ऊपर ला रही भाजपा-केंद्रीय मंत्री

Sun, 26 Sep 2021 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
BJP walking on the path shown by Pt. Deendayal
झींझक। पंडित दीनदयाल के बताए रास्ते पर चलकर भाजपा गरीबों का उत्थान कर रही है। कार्यकर्ता पार्टी के लिए और पार्टी देश के लिए है। यह बात अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले की माता कनक रानी के पांचवें निर्वाण दिवस पर दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय कंचौसी में आयोजित प्रतिभा सम्मान, निसहाय सहायता, बुजुर्ग सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी में लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कही।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री व कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि जो इतिहास से सीख लेता है, वही स्वर्णिम भविष्य बना सकता है। शिक्षा तो स्कूल-कालेज में मिलती है, लेकिन संस्कार घर-परिवार से मिलते हैं। कांग्रेस व बसपा की कोई विचार धारा नहीं है। केवल परिवारवाद है। सपा पहले जातिवादी बनी, अब केवल वंशवादी वन कर रह गई है। जो कभी चाय बेचता था, आज देश का प्रधानमंत्री है। भाजपा की सरकार 10 वर्षों में देश से गरीबी खत्म करेगी। बाद में केंद्रीय मंत्री व प्रदेश महामंत्री ने परास्नातक में प्रथम स्थान पाने वाले अनमोल, सौरभ, द्वितीय स्थान पाने वाली कंचन मिश्रा व तृतीय स्थान पाने वाले गौरव शुक्ला सहित 50 छात्रों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। 300 गरीब व वृद्धों को वस्त्र भेंट किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम को राज्यमंत्री लाखन सिंह, एमएलसी अरुण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण स्वप्निल वरुण, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार, ब्लाक प्रमुख सहार ऋषि सिंह, विकास सिंह भोले, चेयरमैन शिवली अवधेश शुक्ला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार, देवेश कोरी, बब्बन शर्मा, सोनू तिवारी, अनमोल गुप्ता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed