फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP state president Swatantra Dev Singh reached Hardoi

स्वतंत्र देव बोले: सपा सरकार में नियुक्तियों में होता था भ्रष्टाचार, ये बड़ा बयान भी दिया

Sat, 21 Aug 2021 07:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Aug 2021 07:47 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में वर्ग विशेष के लोगों को नौकरी मिलती थी। कुछ चुनिंदा शहरों को ही चौबीस घंटे बिजली दी जाती थी लेकिन भाजपा सरकार ने सबके साथ समानता का व्यवहार किया। 

विज्ञापन
BJP state president Swatantra Dev Singh reached Hardoi
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा सरकार में नियुक्तियों में भ्रष्टाचार होता था। सैफई से सूची आती थी। पिछले 15 साल में जितनी नियुक्तियां हुईं, उतनी सिर्फ साढ़े चार साल में भाजपा सरकार ने कर दीं। प्रदेश को ईमानदार व मेहनती मुख्यमंत्री मिला है, तो भला जनता किसी और को वोट क्यों देगी।
विज्ञापन


मुख्तार, अतीक और आजम जैसे लोग आज योगी की वजह से ही ठीक हैं। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहीं। शाहाबाद और सदर विधानसभा क्षेत्र की योजना बैठक में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार में वर्ग विशेष के लोगों को नौकरी मिलती थी। कुछ चुनिंदा शहरों को ही चौबीस घंटे बिजली दी जाती थी लेकिन भाजपा सरकार ने सबके साथ समानता का व्यवहार किया। सबका साथ, सबका विकास नारा देकर जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वंदेमातरम गाना और भारत माता की जय बोलना अगर सांप्रदायिकता है तो वह सांप्रदायिक कहलाना पसंद करेंगे। मुफ्त राशन वितरण पर कहा कि कोरोना संक्रमण से भले ही लोगों की जानें गईं हो, लेकिन भूख से कोई मौत नहीं हुई। उन्होंने विजय बूथ अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।


सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विद्याराम वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा मौजूद रहे। शाहाबाद में क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी, शाहाबाद ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, अजय वाजपेयी भुल्लन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed