फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP state in-charge said If Municipal elections are won by a big margin then opposition will be disappointed

Kanpur: भाजपा प्रदेश प्रभारी बोले- निकाय चुनाव बड़े अंतर से जीतेंगे तो विपक्ष होगा हताश

Sun, 09 Apr 2023 10:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Apr 2023 10:38 AM IST
सार

राधा मोहन सिंह ने कहा कि नगर निगम, नगर पंचायत और नगरपालिका अध्यक्षों के साथ जब वार्डों में पार्टी को जीत मिलेगी तो विपक्षी दल हताश होंगे। उनका कहना है कि विपक्ष यह मान चुका है कि लोकसभा के चुनाव में भाजपा ही जीतेगी

विज्ञापन
BJP state in-charge said If Municipal elections are won by a big margin then opposition will be disappointed
नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि विपक्ष को शिकस्त देने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले नगर निकाय के चुनाव को बड़े अंतर से जीतना जरूरी है। वे शनिवार को नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के संबंध में पार्टी के नौबस्ता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पंचायत और नगरपालिका अध्यक्षों के साथ जब वार्डों में पार्टी को जीत मिलेगी तो विपक्षी दल हताश होंगे। उनका कहना है कि विपक्ष यह मान चुका है कि लोकसभा के चुनाव में भाजपा ही जीतेगी। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपना बूथ मजबूत योजना के तहत काम करें। कहा गया कि प्रमुख पदाधिकारी सबसे पहले अपने बूथ का सत्यापन करें। इस मौके पर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि हम सब के सामने चुनौती चुनाव को और अधिक अंतर से जीतने की है। नगर निकाय चुनाव लोकसभा और विधानसभा के ही तर्ज पर लड़ना है। बैठक का संचालन कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की महामंत्री पूनम द्विवेदी ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, कमलावती सिंह, रणवेंद्र सिंह (धुन्नी), प्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्य, सुनील बजाज, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, अविनाश सिंह, अनीता गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मन की बात के 100वें कार्यक्रम पर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 100 वें कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि बूथ स्तर पर 100-100 की संख्या के साथ कार्यक्रम सुना जाएगा। मन की बात कार्यक्रम 30 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- नगर निकाय चुनाव: 56 केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में, 5 निकायों के 181 वार्डों में 562 मतदान केंद्र बनाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed