फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP's dual policy, knife in the mouth next to Ram says Raj Babbar

भाजपा की दोहरी नीति, मुंह में राम बगल में छूरीः राजबब्बर

Sun, 11 Sep 2016 07:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Sep 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
BJP's dual policy, knife in the mouth next to Ram says Raj Babbar
चित्रकूट में यात्रा के दौरान सांसद राज बब्बर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी व राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया - फोटो : अमर उजाला
भाजपा मुंह में राम बगल में छूरी रखने वाली पार्टी है। देश की आजादी के लिए कांग्रेस ने बलिदान दिया जबकि महात्मा गांधी की हत्या करने वाले का समर्थन करने वालों ने अंग्रेजों का साथ दिया। सपा-बसपा की सरकारों ने यूपी में लूटतंत्र मचा रखा है। पूरे देश में अकेले राहुल गांधी ऐसे नेता हैं जो किसानों के दर्द को जानने व उनके हितों की लड़ाई लड़ने के लिए भट्टा परसौल और बुंदेलखंड में पैदल यात्रा करते हैं। उनकी खाट पर चर्चा यात्रा की सफलता से विपक्षी घबराए हुए हैं।
विज्ञापन

27 साल यूपी बेहाल यात्रा में धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष/सांसद राजबब्बर केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखे कटाक्ष करते हुए यह बात कही। मुख्यालय बस स्टैंड पर आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के बाद सीधे भाजपा पर हमलावर हुए। प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि पूरे देश में खासकर यूपी में दोहरी रणनीति से भाजपा जनता के बीच है। आरोप लगाया कि कालाधन लाने, मंहगाई कम करने के साथ हर बैंक खाते में 15 लाख जमा कराने का वादा भाजपा सरकार भूल गई। अब भाजपा, सपा व बसपा की तरह धर्म-जाति के नाम पर लड़ाई करा रही है। बीजेपी तो धार्मिक उन्माद फैलाने का काम कर रही है। सपाई कार्यकर्ता ही नहीं मंत्री व विधायक तक जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। प्रदेश में लूटतंत्र हावी है। बसपा ने तो ईंट पत्थरों पर ही सारा धन खर्च कर दिया। मोटी रकम लेकर टिकट बांटे जा रहे हैं। कांशीराम के विचारों की हत्या की जा रही है। 

विज्ञापन

किसानों का कर्जा तो माफ नहीं किया गया बल्कि पूंजीपतियों को लोन देकर उनके माल की ब्रांडिंग तक पीएम कर रहे हैं। कांग्रेस के राहुल गांधी की आंधी को रोकने के लिए भाजपा तरह-तरह के अड़ंगे लगाती है जबकि राहुल की खाट पर चर्चा लोकप्रिय हो रही है। जो लोग खाट ले जा रहे हैं वह अपने नेता की निशानी तौर पर लेते हैं। कांग्रेस ने हमेशा बलिदान की राजनीति की है। इस मौके पर सांसद प्रमोद तिवारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पीएल पुनिया व पूर्व सांसद राजाराम पाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed