{"_id":"57e141bf4f1c1bf641a82ea1","slug":"bjp-rss-religion-broker-rahul-gandhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-आरएसएस धर्म के दलाल : राहुल गांधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-आरएसएस धर्म के दलाल : राहुल गांधी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Sep 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
उरई-कानपुर मार्ग में बस रोककर ग्रामिणों से बातचीत करते राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पुखराया कसबे के रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटरकालेज मैदान पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खाट सभा के दौरान किसानों से सीधा संवाद किया। किसानों के सवालों के जवाब देने के दौरान उन्होंने भाजपा, बसपा व सपा पर करारे प्रहार किए। कहा कि माया मुलायम दोनों भ्रष्ट हैं। वहीं सरकार बनने पर करोड़ों किसानों का कर्ज माफ करने का वादा भी दोहराया। राहुल बोले 'मायावती और समाजवादी पार्टी केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोलने का दम नहीं रखते। इसकी बड़ी वजह है। दरअसल, भाजपा के पास सीबीआई के ताले की चाबी है।'
आगे जोड़ते हुए राहुल बोले दोनों ही पार्टी के नेता भ्रष्ट है। इन्होंने 10 साल में जो भ्रष्टाचार किया है, उसके पीछे सीबीआई पड़ी है। इसका रिमोट मोदी के पास है, इसलिए यह केंद्र के सामने बोलने से कतराते हैं। मायावती का नाम स्पष्टतौर पर लेते हुए उन्होंने कहा माया का हाथी केंद्र से मिले बिजली-पानी के करोड़ों रुपए डकार गया। वहीं साइकिल पर बैठे अखिलेश यादव को सत्ता सौंपी तो सड़क, बिजली, पानी का पैसा एक परिवार, ठेकेदारों के पास पहुंचता रहा।
बीजेपी सरकार बनाती है तो यूपी को जला देती है। कांग्रेस सत्ता में आई तो सबको पकड़कर टाइट कर देंगे। महाराष्ट्र में जाकर उन्होंने उद्यमियों से पूछा तो उन्होंने बताया था कि जब तक यूपी में गुंडाराज रहेगा तब तक यहां उद्योग नहीं लगेंगे। कांग्रेस ने तीन सालों में मनरेगा में जितना बजट देकर करोड़ों लोगों का हित किया उतना बजट मोदी ने 12 उद्यमियों का 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर गिफ्ट के रूप में दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों का हित चाहते हैं तो स्वामीनरायण रिपोर्ट लागू करें। बताया कि किसानों से भराए जा रहे फार्म लेकर मोदी के पास जाएंगे और कर्ज माफ करने के लिए कहेंगे। यदि उन्होंने कर्ज माफ न किया तो कांग्रेस के सत्ता में आने पर वह कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी गाय व धर्म की बात केवल सत्ता में आने के लिए करते हैं। हाइवे पर अनाथ घूमने वाली हजारों गायें जब ट्रकों के नीचे आकर मरती है, तब ये नजर नहीं आते।

जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ मिलकर इवेंट मैनेजमेंट की तरह हो रही कार्रवाई
खाट सभा में बोलते राहुल गांधी
इसके अलावा राहुल ने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ बोलते हुए उन्हें धर्म का दलाल बताया। साथ ही उद्योगपतियों के कर्ज माफी को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कर्ज किसानों का माफ होना चाहिए और सरकार उद्योगपतियों पर रियायत बरत रही है।
बता दें, राहुल उरई होते हुए शाम तकरीबन 4:30 बजे पुखराया पहुंचे थे। वहां खाट सभा करने के उन्होंने प्रेस के सवालों का जवाब दिया। जम्मू-कश्मीर हमले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा घाटी में हुए हमले के लिए पाकिस्तान और केंद्र सरकार जिम्मेदार है।
अरुण जेटली को मिलकर हम पहले ही यह बता चुके थे कि कश्मीर में जिस तरीके से आपकी पार्टी काम कर रही है, वैसे वहां किसी बड़ी घटना के होने के आसार हैं। राहुल ने यह भी कहा कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ मिलकर किसी इवेंट मैनेजमेंट की तरह कार्रवाई कर रही है।