फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP released list of candidates for Lok Sabha elections, know who will contest from kannauj up

BJP Candidates List: कन्नौज से सुब्रत पाठक पर भाजपा ने फिर जताया भरोसा, चौथी बार मिला टिकट

Sat, 02 Mar 2024 07:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Mar 2024 07:12 PM IST
सार

BJP Candidates List : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जानिए यूपी के कन्नौज जिले में कौन कहां से चुनाव लड़ेगा।

विज्ञापन
BJP released list of candidates for Lok Sabha elections, know who will contest from kannauj up
सांसद सुब्रत पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार शाम को उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची का सभी को बेसब्री से इंतजार था। वहीं, सभी पार्टियां एक-एक सीट को लेकर समीकरण बैठाने में लगी हुई हैं।

विज्ञापन


छात्र राजनीति से सियासी सफर शुरू करने वाले सांसद सुब्रत पाठक एक बार फिर से पार्टी का विश्वास जीतने में कामयाब हुए हैं। पिछला लोकसभा चुनाव जीतने वाले सुब्रत पाठक पर भाजपा ने फिर से भरोसा जताते हुए टिकट देने का एलान किया है। उन्हें पार्टी ने चौथी बार कन्नौज संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के पीएसएम कॉलेज में पढ़ाई के दौरान छात्र राजनीति में सक्रिय रहे सुब्रत पाठक बाद में भाजपा में जुड़ गए। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष से लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष के सफर के दौरान उन्होंने जिले में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन सांसद डिंपल यादव को शिकस्त देने के बाद सुर्खियों में आए सुब्रत पाठक ही इस बार भी कन्नौज संसदीय सीट से टिकट के सबसे मजबूत दावेदार थे। सुब्रत पाठक को भाजपा ने सबसे पहले वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था। तब वो सपा के अखिलेश यादव से हार गए थे। इसके बाद वर्ष 2014 में फिर से टिकट दिया गया। तब यहां पर सपा के टिकट पर लड़ रहीं डिंपल यादव से शिकस्त मिली। वर्ष 2019 के चुनाव में फिर से टिकट मिला। इस चुनाव में उन्होंने डिंपल यादव से पिछली हार का बदला लेते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की।
 

सुब्रत पाठक ने पार्टी का जताया आभार
लोकसभा चुनाव के लिए फिर से भाजपा का टिकट मिलने पर सांसद सुब्रत पाठक ने पार्टी और संगठन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह यहां की जनता के प्यार और समर्थन के कारण ही संभव हो सका है। कार्यकर्ताओं के बीच से होकर निकला हूं। कहा कि जनता फिर से कन्नौज सहित यूपी की सभी 80 सीटों पर भाजपा को जीत मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में भाजपा के पक्ष में लहर है। उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोग भी अबकी बार 400 का नारा लगा रहे हैं।

 

सांसद कार्यालय में जश्न का माहौल
टिकट का ऐलान होते ही शहर के जीटी रोड किनारे स्थित सांसद कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। यहां दोपहर में ही कार्यकर्ताओं की बैठक थी। इसमें केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटिक भी शामिल हुए थे। शाम होते-होते टिकट का एलान होने की जानकारी मिलते ही कार्यालय में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, गुगरापुर ब्लॉक प्रमुख संदीप चतुर्वेदी, सदर ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया, सौरभ कटियार, सौरभ मिश्र, सचिन शर्मा, शरद मिश्रा, विक्रम त्रिपाठी, भाजयुमो जिलायक्ष अभिमन्यू ठाकुर, नितीश तिवारी, छोटू यादव, जीतू तिवारी, अचल अवस्थी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed