फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP ready for mlc and cantt election

कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना

Sun, 11 Jan 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 11 Jan 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
BJP ready for mlc and cantt election
भारतीय जनता पार्टी ने स्नातक और छावनी परिषद के चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए जिस तरह से केंद्रीय मंत्री, सांसदों विधायकों और प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश प्रभारी को लगा दिया है।
विज्ञापन


इससे लगता है कि फिलहाल भाजपा की निगाहें भले ही स्नातक और छावनी परिषद चुनाव पर हों, पर उसका मुख्य निशाना 2017 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव पर ही हैं।
विज्ञापन



भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर पहली बार शहर आने वाले हैं। इससे पहले दो बार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी स्नातक चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही वह तीसरी बार शहर आएंगे। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद मुरली मनोहर जोशी, देवेंद्र सिंह भोले, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल कार्यकर्ताओं के साथ कई दौर की बैठकें कर चुके हैं।


भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर का मुख्य मकसद एमएलसी चुनाव में पार्टी के अंदर माहौल बनाना। लेकिन इसी बहाने वह जनपद के कार्यकर्ताओं को यूपी 2017 के लिए भी संदेश देंगे। कई राज्यों में पार्टी की सरकार बनने के बाद भाजपा ने अब दिल्ली के बाद यूपी को टारगेट किया है।

प्रदेश प्रभारी 16 जनवरी की शाम यहां आ जाएंगे और 18 को वापस लौटेंगे। ओम प्रकाश माथुर उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में आए जब महाराष्ट्र शिवसेना और कांग्रेस को हराकर वहां पर भाजपा को सत्ता में लाए थे।

माथुर उस समय महाराष्ट्र के प्रभारी थे। उसके बाद ही उन्हें यूपी का प्रभारी बनाया गया। अभी तक माथुर का शहर के लिए जो शेड्यूल बना है, उसमें वह महानगर, क्षेत्रीय इकाई के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं की अलग से बैठक करेंगे।


इसके साथ ही वह उन्नाव क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। इस बीच शहर में वह प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ बैठक कर एमएलसी चुनाव की रणनीति तय करेंगे। महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष दोनों यहां पर प्रवास करेंगे।

वह संगठन की गतिविधियों के साथ एमएलसी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed