फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019: सपा-बसपा और कांग्रेस को मात देने के लिए व्यूह रचेंगे भाजपा के चाणक्य 'अमित शाह'

Wed, 30 Jan 2019 12:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 30 Jan 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
bjp president amit shah rally in kanpur
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की गणित को मजबूत करने के लिए भाजपा के चाणक्य अमित शाह बुधवार को शहर में आ रहे हैं। इस दौरान वो चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। चुनाव का बिगुल फूंकने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपनी पूरी टीम के साथ बुधवार को कानपुर निराला नगर के रेलवे मैदान में होने वाले बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।



 

bjp president amit shah rally in kanpur
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय प्रभारी अशोक कटारिया भी सम्मेलन में पहुंचेंगे। 

 
bjp president amit shah rally in kanpur
पीएम मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने बताया कि बूथ अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्षों के अलावा इस सम्मेलन में सेक्टर प्रभारियों को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे। शाह सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंच जाएंगे। मंगलवार को देर शाम पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp president amit shah rally in kanpur
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
बूथ सम्मेलन स्थल पर पहुंचने के लिए चार गेट बनाए गए हैं। भाजपा के झंडे के रंगों में मंच सजाया गया है। इसके साथ ही मंच के सामने रखी कुर्सियों का रंग भी उसी के अनुरूप है। शाह दिल्ली से सीधे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से कार के जरिए कार्यक्रम स्थल तक आएंगे।

 
विज्ञापन
bjp president amit shah rally in kanpur
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
तैयारियों का जायजा लेने वालों में कै बिनेट मंत्री सतीश महाना, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता, सत्येंद्र मिश्रा, सुनील बजाज, अचल गुप्ता, प्रमोद, जगदीश तिवारी के अलावा पार्टी के विधायक, सांसद भोले सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed