फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp planning to win lok sabha elections 2019

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले चली ये चाल, चुनाव परिणाम में दिखेगा असर

Mon, 22 Apr 2019 03:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Apr 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
bjp planning to win lok sabha elections 2019
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल काे होना है। जिसमें यूपी की 13 सीटें शामिल हैं। चुनाव जनसंपर्क के लिए केवल छह दिन बचे हैं। संगठन के लोग और कार्यकर्ता हर चौखट पर दस्तक दें। लोगों को भाजपा की नीतियां और उपलब्धियां बताएं। ये बातें भाजपा के उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों से कहीं हैं। 
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने आवास विकास काॅलोनी स्थित कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर संगठन के लोगों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ चुनाव की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों को जीत के मंत्र भी दिए।
विज्ञापन


 

प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की करें अपील

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि मतदान का वक्त नजदीक है। कुछ दिन और थकान-गर्मी भूलकर जनसंपर्क में पूरा जोर लगा दें हमारी पार्टी और प्रत्याशी की जीत निश्चित है। निर्देश दिए कि सभी यह तय कर लें कि हर चौखट पर दस्तक देकर अपने प्रत्याशी को जिताने और नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की अपील करें।

करीब दो घंटे बैठक करने के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए। बैठक के दौरान मीडिया को दूर रखा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, राज्यमंत्री स्वाती सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभान शंकर दीक्षित, विधायक पंकज गुप्ता, ब्रजेश रावत, अनिल सिंह, अजीत सिंह, जिला महामंत्री अनुराग अवस्थी, विपिन, सरोज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed