{"_id":"61eb90e1c44c0e2e7974f659","slug":"bjp-opened-its-cards-new-face-in-bilhaur-increased-beating-of-three-mlas","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP election 2022: भाजपा ने खोले पत्ते, बिल्हौर में नया चेहरा, तीन विधायकों की बढ़ी धड़कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP election 2022: भाजपा ने खोले पत्ते, बिल्हौर में नया चेहरा, तीन विधायकों की बढ़ी धड़कन
Sat, 22 Jan 2022 12:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:40 PM IST
सार
कानपुर नगर और देहात जिलों की 14 में से 11 सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। घाटमपुर, भोगनीपुर, रसूलाबाद पर अभी फैसला नहीं हुआ है। तीनों सीटें भाजपा के कब्जे में हैं। बची हुई तीनों सीटें अपना दल और निषाद पार्टी के खाते में जाने की चर्चा है।
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने शुक्रवार को तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी कर दी। हालांकि, कानपुर नगर और देहात जिले की संभावित और अधिकृत सूची में पार्टी ने कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। इतना जरूर है कि नगर जिले की घाटमपुर और देहात की भोगनीपुर व रसूलाबाद सीट पर प्रत्याशियों पर अभी फैसला नहीं लिया है।
ये तीनों ही सीटें भाजपा के कब्जे में हैं। ऐसे में पार्टी ने तीन विधायकों की धड़कने बढ़ा दी हैं। सूत्रों का कहना है कि तीनों सीटें गठबंधन दलों के खाते में जा सकती हैं। इसे लेकर दिल्ली में भाजपा और सहयोगी दलों अपना दल व निषाद पार्टी के बीच देररात तक बैठक भी चली। भाजपा ने जिन तीन सीटों से प्रत्याशियों पर अभी फैसला नहीं लिया है, उन सभी पर भाजपा के विधायक हैं। नामों की घोषणा न होने से विधायकों और उनके समर्थकों में हलचल तेज हो गई है। उनके बीच तरह-तरह की चर्चा होती रही।
दरअसल, भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल ने फतेहपुर, औरैया जिले में कुछ सीटों के अलावा घाटमपुर और भोगनीपुर सीट पर भी दावा किया है। ऐसी स्थिति में भाजपा के जिन विधायकों का भविष्य दांव पर लग गया है, उनमें घाटमपुर से उपेंद्र पासवान, भोगनीपुर से विनोद कटियार और रसूलाबाद से निर्मला संखवार शामिल हैं।
विज्ञापन
इस तरह की हैं अटकलें
वर्ष-2017 के विधानसभा चुनाव में अपना दल के खाते में कानपुर मंडल की सिर्फ एक फतेहपुर की जहानाबाद सीट थी। इस बार पिछड़ी जाति के वोट बैंक को विशेष फोकस करते हुए अपना दल को कई और सीटें देने का समझौता भाजपा के साथ हुआ है। इसके अलावा निषाद पार्टी की भी भागीदारी बढ़ाने की बात कही जा रही है। चर्चा यह भी है कि भाजपा रसूलाबाद सीट पर सपा सरकार में मंत्री रहे एक एक नेता को टिकट देना चाहती है। इसी वजह से वहां पर सीट रोकी गई है।
किसे कहां से मिला टिकट
कानपुर नगर
आर्यनगर से सुरेश अवस्थी, सीसामऊ से सलिल विश्नोई, कैंट से रघुनंदन भदौरिया, महाराजपुर से सतीश महाना, किदवईनगर से महेश त्रिवेदी, कल्याणपुर से नीलिमा कटियार, गोविंदनगर से सुरेंद्र मैथानी, बिठूर से अभिजीत सिंह सांगा और बिल्हौर से राहुल बच्चा सोनकर।
कानपुर देहात
रनियां से प्रतिभा शुक्ला और सिकंदरा से अजीत पाल।