{"_id":"60e5f38c8ebc3eacd955756e","slug":"bjp-opened-its-cards-declared-its-candidate-kanpur-news-knp6388855151","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने खोले पत्ते, प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने खोले पत्ते, प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन
कन्नौज। भाजपा ने नामांकन के एक दिन पहले ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि कन्नौज ब्लॉक में रामू कठेरिया पुत्र भजनलाल, जलालाबाद में प्रतिमा पत्नी अवनीश दोहरे, गुगरापुर में संदीप चतुर्वेदी, उमर्दा में अजय वर्मा पुत्र चंद्र प्रकाश, हसेरन में सीमा देवी पत्नी पुष्पेंद्र शाक्य को प्रत्याशी बनाया गया है। छिबरामऊ में सुषमा पाल पत्नी बादाम पाल, सौरिख में कपूरी देवी बाथम पत्नी कमलेश व तालग्राम में सुमन सिंह पत्नी राजीव सिंह पुच्ची को ब्लाक प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया गया है।
सपा ने इन्हें उतारा है चुनाव मैदान में
सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने जिला पंचायत अध्यक्ष की नामांकन प्रक्रिया की घोषणा से पहले प्रमुख पद के प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। तालग्राम ब्लॉक पर पार्टी निर्णय नहीं ले सकी है। इसे स्वतंत्र रखा गया है। कन्नौज ब्लॉक में अजय दोहरे पुत्र रामदास दोहरे, जलालाबाद में रीना देवी पत्नी अजीत कुमार दोहरे, गुगरापुर में इसरान पुत्र मोहम्मद खान, उमर्दा में अनुराधा राजपूत, हसेरन में अंजली यादव को ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी बनाया गया है। छिबरामऊ में सुमन देवी पत्नी बृज किशोर, सौरिख में मनोज यादव को प्रत्याशी बनाया है।