फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp mla kuldeep singh sengar case

विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा पर दर्ज जानलेवा हमले की सुनवाई टली

Wed, 08 May 2019 12:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 08 May 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
bjp mla kuldeep singh sengar case
बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो)

उन्नाव से भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा के खिलाफ चल रहे जानलेवा हमले के मुकदमे में केस डायरी कोर्ट न पहुंचने से सुनवाई एक बार फिल टल गई। न्यायाधीश ने पुलिस को केस डायरी के साथ उपस्थित होने का आदेश देते हुए 10 मई सुनवाई की तारीख तय की है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि किशोरी के चाचा पर वर्ष 2000 में पंचायत चुनाव के दौरान विधायक कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में किशोरी के चाचा व पिता सहित तीन लोग नामित थे। इनमें न्यायालय ने पिता व एक चाचा (अब दोनों दिवंगत हैं) को आरोप मुक्त कर दिया था।

विज्ञापन

bjp mla kuldeep singh sengar case
कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो)

जबकि एक चाचा के फरार होने से उसके खिलाफ मुकदमा चलता रहा। लगातार पेशी पर न आने पर न्यायालय ने नवंबर 2018 में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इस पर पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया था। वह मौजूदा समय में रायबरेली जेल में है।

मंगलवार को वादी पक्ष के वकीलों की बहस थी। पूर्व में हुई बहस में न्यायाधीश ने केस डायरी तलब की थी। मंगलवार को पुलिस की ओर से बताया गया कि कोर्ट मोहर्रिर द्वारा केस डायरी रिसीव की गई है। इस पर फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम न्यायाधीश ने केस डायरी तलब करते हुए बहस की तारीख 10 मई तय की।

आरोपी के वकील महेंद्र सिंह ने बताया कि केस डायरी न मिलने से अगली तारीख तय हुई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किशोरी के चाचा की पेशी हुई। शासकीय अधिवक्ता रामजीवन यादव ने बताया कि 10 मई को मुकदमे में बहस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed