फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp mla Ashok Singh Chandel statement

विधायक अशोक चंदेल बोले- जान को खतरा है, विधानसभा में उठाया साजिश का मुद्दा

Sat, 01 Sep 2018 08:11 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 01 Sep 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
bjp mla Ashok Singh Chandel statement
विधायक अशोक चंदेल(फाइल फोटो), पुलिस हिरासत में अजय सक्सेना  - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले से सदर विधायक अशोक सिंह चंदेल की भाजपा नेता राजीव शुक्ला से पुरानी रंजिश है। गिरफ्तार आरोपी अजय सक्सेना दोनों पक्षों के बीच सामूहिक हत्याकांड के मुकदमे में मुख्य गवाह है। 26 जनवरी 1997 में राजीव शुक्ला के परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की हत्या हुई थी।
विज्ञापन


इसमें राजीव शुक्ला के बड़े भाई राजेश शुक्ला, राकेश शुक्ला, राकेश का पुत्र गणेश के अलावा वेद प्रकाश नायक और श्रीकांत पांडे थे। वेद प्रकाश और श्रीकांत इनके निजी सुरक्षाकर्मी थे। इसमें विधायक अशोक सिंह चंदेल समेत 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में विधायक समेत 11 लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय के बरी करने के बाद राजीव शुक्ला ने मामले की अपील उच्च न्यायालय इलाहाबाद में की, जहां मुकदमा विचाराधीन है।
विज्ञापन


एक आरोपी रूक्कू को हाजिर होने पर अदालत आजीवन कारावास की सजा दे चुकी है। गिरफ्तार आरोपी अजय सक्सेना उर्फ हड्डी सामूहिक हत्याकांड में मुख्य गवाह भी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिसके चलते अजय ने यह साजिश रची और अपने ही बुने चक्रव्यूह में फंस गया। उधर, सदर विधायक की हत्या किए जाने की साजिश रचे जाने की खबरें शुक्रवार को मीडिया में आने के बाद गली कूचों, मुख्य चौराहों, दुकानों आदि जगहों पर लोग चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

16 जून से जिला कारागार में बंद है पूर्वांचल का शूटर विकास 

bjp mla Ashok Singh Chandel statement
विधायक अशोक चंदेल(फाइल फोटो), पुलिस हिरासत में अजय सक्सेना  - फोटो : अमर उजाला
विधायक के चहेतों ने इस कृत्य की निंदा की। कुशलता जानने को उनके विवेक नगर मोहल्ला स्थित आवास पर भी लोगों का जमावड़ा लगा रहा। मगर विधानसभा सत्र के कारण विधायक के लखनऊ में होने की बात कही गई। 

16 जून से जिला कारागार में बंद है पूर्वांचल का शूटर विकास 
सदर विधायक की हत्या किए जाने की सुपारी लेने वाला पूर्वांचल का माफिया/शूटर विकास सिंह गौडे 15 जून तक फतेहपुर जिला कारागार में निरुद्ध था। जेलर पीके त्रिपाठी ने बताया कि 16 जून को विकास को प्रशासनिक आधार पर हुए तबादले पर जिला कारागार में निरुद्ध किया गया। 


विधानसभा में उठाया साजिश का मुद्दा 
सदर विधायक अशोक चंदेल ने हत्या की साजिश को लेकर शुक्रवार को विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया। कहा कि उनकी जान को खतरा है। विधायक ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार की तरफ से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। कहा कि बनारस में एसटीएफ ने शूटरों को गिरफ्तार कर साजिश का खुलासा किया है। शूटरों की निशानदेही पर हमीरपुर के राजीव शुक्ला के घर से कारबाइन बरामद की है। 

हाईकोर्ट में चल रही कार्रवाई को प्रभावित करने का कुचक्र 

bjp mla Ashok Singh Chandel statement
पुलिस हिरासत में अजय सक्सेना  - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट में चल रही कार्रवाई को प्रभावित करने का कुचक्र 
भाजपा नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि विधायक अशोक चंदेल से उनकी पुरानी रंजिश है। परिवार के पांच लोगों की हत्या का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, जिसको प्रभावित करने में विधायक लगे हैं। आरोप लगाया कि मुकदमे को प्रभावित करने के लिए उनके घर से कारबाइन की बरामदगी दिखाकर उन्हें फर्जी तरीके से फंसाने की कोशिश हो रही है। पहले भी उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था। 
 
लंबे समय से जुड़े राजनीति से 
सदर विधायक अशोक चंदेल मूलरूप से टिकरौली के रहने वाले हैं। टिकरौली और जनपद कानपुर में उनकी खेतीबाड़ी है। कानपुर में किदवई नगर में मकान है। लंबे समय से वह राजनीति कर रहे हैं। पहली बार सदर विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुने गए। इसके बाद बसपा से एक बार सांसद रह चुके हैं। मौजूदा समय में वह भाजपा के विधायक हैं।  

पुराने जमींदार हैं राजीव शुक्ला 
हमीरपुर मुख्यालय के रमेड़ी निवासी राजीव शुक्ला के पिता भीषम प्रसाद शुक्ला पुराने जमींदार रहे हैं। राजीव शुक्ला खेती बाड़ी के साथ ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे हैं। हालांकि वह इस व्यवसाय को धीरे धीरे कम करते जा रहे हैं। वह भी पिछली सपा सरकार में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed