{"_id":"615f49618ebc3e61f2343ec3","slug":"bjp-mla-and-former-mp-sitting-on-dharna-in-vikas-bhavan-against-accountant-akbarpur-news-knp6569516154","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखाकार के खिलाफ विकास भवन में धरने पर बैठीं भाजपा विधायक व पूर्व सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखाकार के खिलाफ विकास भवन में धरने पर बैठीं भाजपा विधायक व पूर्व सांसद
विज्ञापन
विकास भवन में धरने पर बैठी विधायक, पूर्व सांसद व कार्यकर्ता। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। दिव्यांग को निधि से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल देने की स्वीकृति देने के बावजूद संविदा कर्मी के रुपये मांगने व लेखाकार की अभद्रता से नाराज सदर विधायक व पूर्व सांसद विकास भवन गेट के पास धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची सीडीओ ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर विधायक व पूर्व सांसद को मनाया।
सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के चिराना गांव निवासी दिव्यांग सर्वेश कुमार को निधि से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल देने की संस्तुति ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक से की थी।
आरोप है कि ट्राई साइकिल देने के लिए दिव्यांग से डीआरडीए में तैनात संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर ने पांच हजार रुपये की मांग कर दी। जिसके चलते लेखाकार फाइल को आगे नहीं बढ़ा रहे थे। गुरुवार दोपहर सदर विधायक, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी कार्यकर्ताओं के साथ विकास भवन पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने अवैध उगाही का आरोप लगाते हुए गेट के पास जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। सत्तापक्ष की विधायक व पूर्व सांसद के धरने पर बैठने की जानकारी पर अफसरों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान लेखाकार आमोद प्रताप सिंह भदौरिया भी मौके पर पहुंच गए।
मौके पर विधायक व लेखाकार मेें कहासुनी होने लगी। इसकी सूचना पर सीडीओ सौम्या पांडेय बैठक छोड़कर डीडीओ गोरखनाथ भट्ट व पीडी डीआरडीए दिनेश यादव के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने संविदा कर्मी व लेखाकार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद विधायक व पूर्व सांसद माने।
निधि से स्वीकृति देने के बावजूद दिव्यांग से डीआरडीए के संविदा कर्मी ने लेखाकार को देने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। इसी कारण लेखाकार फाइल आगे नहीं बढ़ा रहे। विकास भवन पहुंचने पर लेखाकार ने अभद्रता की। इसी कारण धरने पर बैठना पड़ा। - प्रतिभा शुक्ला, सदर विधायक
विधायक के विकास भवन आने की सूचना पर मौके पर गया था। वहां पर सभी के सामने शिकायतकर्ता ने रुपये मांगने व पहचानने से इंकार कर दिया। पूर्व सांसद झूठा आरोप लगा रहे हैं। इस बाबत लिखित पत्र डीएम व सीडीओ को दिया गया है। - आमोद कुमार सिंह भदौरिया, लेखाकार डीआरडीए