फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp leaders statement about anshul verma and pm modi lok sabha election 2019

निर्मल बोले- पीएम मोदी ने बचाया डॉ. आंबेडकर का लंदन वाला घर, साथ ही पढ़िए इस विधायक की बड़ी बात

Thu, 28 Mar 2019 06:28 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Mar 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
bjp leaders statement about anshul verma and pm modi lok sabha election 2019
अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करते अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लालजी निर्मल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

हरदोई लोकसभा क्षेत्र में पिहानी के हामिद अली इंटर कॉलेज के मैदान में गुरुवार को भाजपा का अनुसूचित जाति एवं जनजाति सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लालजी निर्मल ने कहा कि भारत में मैला ढोने की प्रथा मुगलकाल में शुरू हुई थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खत्म किया। उन्होंने महागठबंधन को ठगबंधन कहते हुए अनुसूचित जाति के लोगों से भ्रमित होने से बचने का आह्वान भी किया। 

सम्मेलन में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने डॉ. आंबेडकर को पूरे विश्व में सम्मान दिलाया। भाजपा को अनुसूचित जाति का सबसे बड़ा हितैषी बताते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने ही डॉ. आंबेडकर के लंदन वाले आवास को नीलामी से बचाया। बसपा अध्यक्ष मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि पदोन्नति में आरक्षण के बिल का विरोध करने वाली सपा के साथ गठबंधन कर मायावती ने साबित कर दिया है कि वह अनुसूचित जाति की हितैषी नहीं है।

विज्ञापन


सांडी से भाजपा विधायक प्रभाष कुमार ने सभी से मनमुटाव दूर कर गलतियों को नजरंदाज कर चुनाव में देशहित के लिए भाजपा का समर्थन करने की अपील की। पूर्व सांसद भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश ने कहा कि चुनौतियां सामने हैं। उन्होंने कहा कि एक-एक वोट की अहमियत समझनी चाहिए और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का समर्थन करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोपामऊ कमजोर नहीं, जिम्मेदारी हम पर छोड़ दें

भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने देश की मजबूती के लिए नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। 26 मार्च को भाजपा की हरदोई लोकसभा क्षेत्र की विजय संकल्प रैली में भाजपा के एक नेता ने मंच से गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र लोकसभा चुनाव के लिहाज से कमजोर होने की बात कही थी। इसका जवाब क्षेत्रीय भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने गुरुवार को पिहानी में दिया।

नेता का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से पार्टी में फर्जी सर्वे कराने का जुनून बढ़ गया है। गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र को कमजोर कहने वाले नेता अपनी विधानसभा क्षेत्र देखें, यहां के लिए श्यामप्रकाश काफी है। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने भी कहा कि विधानसभा चुनाव में गोपामऊ सीट भाजपा ने सबसे ज्यादा अंतर से जीती थी और लोकसभा चुनाव में भी यहां से अच्छी बढ़त मिलेगी।

निशाने पर रहे अंशुल वर्मा
सदर सांसद अंशुल वर्मा का बुधवार को सपा में शामिल होने पर उनके चाचा भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने कहा कि 2014 के चुनाव में अंशुल के लिए वोट नहीं मांगे थे। अब कोई इसकी शिकायत न करे क्योंकि अंशुल भाजपा छोड़ गए हैं। हरदोई से टिकट के दावेदार रहे पीके वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नाम पर सांसद बनने वाले लोग टिकट कटने पर विचलित हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed