फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP leaders nephew fired bullets at former chiefs son, attackers fled after firing three rounds

Fatehpur: पूर्व प्रधान के बेटे पर भाजपा नेत्री के भतीजे ने दागी गोलियां, तीन राउंड फायर झोंककर हमलावर भागे

Sat, 29 Jun 2024 03:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Jun 2024 03:56 PM IST
सार

Fatehpur News: प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि गोली मारने की घटना हुई है। विवाद की जांच की जा रही है। रिवाल्वर पीड़ित पक्ष के पास है। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं, भाजपा नेत्री गायत्री सिंह ने किसी प्रकार की रिश्तेदारी से इन्कार किया है। 

विज्ञापन
BJP leaders nephew fired bullets at former chiefs son, attackers fled after firing three rounds
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में जमीनी विवाद की रंजिश में पूर्व प्रधान के पुत्र पर भाजपा नेत्री के भतीजे ने शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रिवाल्वर से कई राउंड फायर किए। सीने में गोली लगने से युवक की हालत नाजुक है। घायल ने संघर्ष के दौरान रिवाल्वर भी आरोपी का छीन लिया। घायल को कानपुर रेफर किया है। गांव में तनाव का माहौल देखकर कई थानों का फोर्स तैनात है।

विज्ञापन

कल्यानपुर थाने के हरसिंहपुर चौडगरा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान लवकुश सिंह का पुत्र उदयप्रताप सिंह गौतम (25) निर्माण कार्य की ठेकेदारी करता है।  पूर्व प्रधान के पड़ोस में बीजेपी नेत्री गायत्री सिंह की गांव में ही ब्याही बहन पूनम सिंह पत्नी कल्लू सिंह का घर है। इनका पुत्र अनुराग सिंह है। पूर्व प्रधान की पत्नी सुलोचना ने बताया कि बड़ा बेटा उदय प्रताप दरवाजे पर दोपहर को  बैठा था।
विज्ञापन

वहीं, पीछे निर्माणाधीन मकान में छोटे बेटे अभय, मुरारी काम देखने गए थे। पति काम से शहर गए थे। अचानक पड़ोसी कल्लू का पुत्र अनुराग सिंह सेंगर रिवाल्वर दरवाजे पर पहुंचा। बेटे पर कई राउंड फायर किया। बेटे ने अनुराग का रिवाल्वर छीन लिया। घर से कुछ दूर खड़ी काली कार से अनुराग साथियों संग भाग निकला। कार में तीन अन्य लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है
पूर्व प्रधान पक्ष से भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ अनुराग के परिजनों पर हमलावर हो गई। आरोपी के परिजनों ने खुद को घर में कैद कर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने अनुराग के परिजनों को सुरक्षित निकाला और थाने ले गई। पुलिस की जीप घेरकर आरोपी के परिजनों पर महिलाओं ने हमले का प्रयास किया। हमले के पीछे सहन की जमीन का विवाद बताया जा रहा है।

मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंचा
पूर्व प्रधान के भाई अर्जुन सिंह के दरवाजे पर निर्माण सामाग्री इकट्ठा है। पूर्व प्रधान, अर्जुन व आरोपी के घरों की दीवारें जुड़ी हैं। निर्माण को लेकर पक्षों के बीच कई दिनों से गहमागहमी का माहौल था। बिंदकी सीएचसी के डाक्टर धर्मेंद्र पटेल ने सीने में एक घाव बताया है। हालत नाजुक देखकर लवकुश को रेफर किया है। मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंचा है।

एक माह पहले बीजेपी नेत्री का पुत्र जेल गया
शहर के गौतमनगर इलाके में लेनदेने के विवाद पर पिस्टल लहराकर फायरिंग के मामले में बीजेपी नेत्री गायत्री सिंह के पुत्र लखन सिंह समेत तीन को पुलिस  ने जेल भेजा था। मामले में पिस्टल समेत एक आरोपी फरार चल रहा है। कोतवाली पुलिस एसपी के सख्त आदेश के बाद भी उसकी तलाश में नाकाम है। वहीं, भाजपा नेत्री गायत्री सिंह ने किसी प्रकार की रिश्तेदारी से इन्कार किया है। 

सेंगर परिवार का एक ही घर
गांव में क्षत्रिय बिरादरी के गौतम परिवारों का बाहुल्य है। आरोपी अनुराग सेंगर का परिवार मूल रूप से जालौन जिला के लिढ़उपुर गांव निवासी है। अनुराग के बाबा की हरसिंहपुर में ससुराल थी। यहीं संपत्ति मिलने पर बस गए थे। इसके बाद अनुराग के पिता कल्लू सेंगर की भी गौतम परिवार में शादी हो गई। कल्लू के दो बेटे अनुराग व छोटा बेटा आदित्य सिंह सेंगर है। गांव में गौतम परिवारों का वर्चस्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed