फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP leader encroached upon farmer land victim committed suicide by being hit by train

Video में पत्नी की पीड़ा देख भर आएंगी आंखें: BJP नेता ने हथियाई करोड़ों की जमीन, किसान ने ट्रेन से कटकर दी जान

Sat, 09 Sep 2023 08:36 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Sep 2023 08:36 PM IST
सार

खुदकुशी से पहले किसान ने मुख्यमंत्री के नाम एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें अपनी मौत का जिम्मेदार श्यामनगर में रहने वाले भाजपा नेता को बताया है।

विज्ञापन
BJP leader encroached upon farmer land victim committed suicide by being hit by train
किसान ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के अहिरवां स्थित 6.29 करोड़ रुपये की जमीन (साढ़े छह बीघा) हड़पे जाने से आहत चकेरी गांव निवासी किसान बाबू सिंह यादव (52) ने शनिवार सुबह ट्रेन से कटकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले उसने मुख्यमंत्री के नाम एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें अपनी मौत का जिम्मेदार श्यामनगर में रहने वाले भाजपा नेता को बताया है। आरोप लगाया किपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

चकेरी गांव में रहने वाले किसान बाबू सिंह यादव अपनी पत्नी बिटान, दो बेटियों बीएससी फाइन ईयर की छात्रा रूबी व इंटर की छात्रा काजल के साथ रहते थे। इसी गांव में रहने वाले उनके भतीजे धर्मेंद्र यादव ने बताया कि बाबू सिंह के नाम अहिरवां में साढ़े छह बीघे जमीन थी। कुछ दलालों की उनकी जमीन पर नजर पड़ी तो बाबू सिंह को तरह-तरह के प्रलोभन देने लगे। जमीन के 6.5 करोड़ रुपये दिलवाने का भरोसा देकर श्यामनगर में रहने वाले एक भाजपा नेता से मुलाकात करवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी साल 18 मार्च को रजिस्ट्री कार्यालय में ले जाकर उन्हें छह करोड़ की चेक देकर अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली। आरोप लगाया कि कुछ देर बाद बाहर ले जाकर चेक में कुछ कमी बताकर वापस ले ली और इसके बाद से उन्हें टहलाना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत लेकर वह पुलिस, प्रशासन के पास भी पहुंचे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो जमीन का कोर्ट में वाद दाखिल कर दिया। 

विज्ञापन

मामला विचाराधीन था इसके बाद भी आरोपी भाजपा नेता ने उस जमीन की रजिस्ट्री किसी और के नाम कर दी। करोड़ों की जमीन हाथ से निकल जाने से आहत बाबू सिंह ने शनिवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे पटरी पर ट्रेन के सामने लेटकर खुदकुशी कर ली। सुबह ग्रामीणों को उनका शव दो टुकड़ों में पटरी किनारे पड़ा मिला तब परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है। परिजनों से तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अपनी जमीन पर प्लाटिंग होते देख टूट गया किसान
बाबू सिंह शुक्रवार को अपनी जमीन देखने अहिरवां गए थे। वहां कुछ लोगों को प्लाटिंग करते पाया। पूछने पर उसे अपनी जमीन बताया बताया और भाजपा नेता से खरीदने की बात बताई। यह सुनकर बाबू सिंह को गहरा सदमा लगा और वह टूट गए। आखों में आंसू लेकर घर लौटे और इसके बाद से न कुछ खाया और न कुछ पिया। परिजनों ने उन्हें खूब समझाने का प्रयास किया लेकिन वह यही कहते रहे कि वह यह जंग हार चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed