फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP leader died due to current in etawah

इटावा: पोल के सपोर्टिंग तार में उतरा करंट, भाजपा नेता की मौत

Thu, 13 Aug 2020 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Aug 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
BJP leader died due to current in etawah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
इटावा जिले में जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम भारद्वाजपुरा में एक भाजपा नेता की बिजली पोल पर लगे सपोर्टिंग तार से चिपककर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम क्षेत्र के भारद्वाजपुर गांव में भाजपा के मंडल महामंत्री बाबू सिंह चौहान (65) अपने नलकूप पर रखे ट्रांसफार्मर के पास से खेतों पर जा रहे थे। उसी दौरान पोल के पास लगे सपोर्टिंग तार से हाथ टकरा गया। इसी दौरान करंट की चपेट में आ जाने से वे झुलस गए।
विज्ञापन


आनन-फानन में मोहल्ले के लोग कस्बे में निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिवार में एक 45 वर्ष पुत्र मंगल सिंह है जो अपने परिवार के साथ बाहर कहीं प्राइवेट नौकरी करता है। मृतक की पत्नी सियादुलारी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed