फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP leader Arvind Sachan dies

यूपी: दिल का दौरा पड़ने से भाजपा नेता अरविंद सचान की मौत

Fri, 30 Oct 2020 11:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 30 Oct 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Arvind Sachan dies
भाजपा नेता अरविंद सचान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन एवं भाजपा नेता अरविंद सचान का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से संगठन के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। वह घाटमपुर के उप चुनाव में जनसंपर्क करने गए थे। 
विज्ञापन


भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के जलालपुर निवासी संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक इंद्रजीत सचान के बड़े बेटे अरविंद सचान बाल स्वयंसेवक से लेकर भाजपा के महत्वपूर्ण दायित्वों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी कर्मठता, संगठन के प्रति निष्ठा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन


पूर्व सांसद स्वर्गीय कमलरानी वरुण और देवेंद्र सिंह भोले के लोकसभा चुनाव के संयोजक एवं प्रभारी की जिम्मेदारी निभाई थी। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के समय में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में फिरसे पैक्स पैड के निदेशक बनाये गए। वह एक अच्छे वकील भी थे। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के करीबियों में गिनती होती थी। शुक्रवार को वह विधानसभा घाटमपुर के उपचुनाव में प्रत्याशी उपेंद्र पासवान के समर्थन में जन संपर्क करने गए थे।


शाम को चुनाव कार्यालय में अचानक दिल का दौरा पड़ा। हालत बिगड़ने पर सांसद भोलेसिंह इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में निधन हो गया। कानपुर में ही उनका निवास था। उनके निधन से संगठन के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार में पत्नी ममता सचान, बेटा अंकित, बेटी शालिनी सचान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed