फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP is the only national party left: Cabinet Minister Jitin Prasad takes a dig at SP, BSP, Congress

यूपी: कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने सपा, बसपा, कांग्रेस पर कसा तंज, बोले भाजपा ही राष्ट्रीय दल बचा

Wed, 27 Oct 2021 10:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 27 Oct 2021 10:59 PM IST
सार

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद (जिला इकाई) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनहित का कोई भी कार्य बिना जनता के सहयोग से नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
BJP is the only national party left: Cabinet Minister Jitin Prasad takes a dig at SP, BSP, Congress
जितिन प्रसाद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जालौन के कोंच में मथुरा प्रसाद डिग्री कालेज में देर शाम प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने बिना किसी दल का नाम लिए सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों पर ही निशाना साधा। कहा कि देश में सिर्फ भाजपा ही राष्ट्रीय दल बचा है। बाकी दल क्षेत्रीय हैं। जो किसी व्यक्ति विशेष के ही इर्द गिर्द घूमते रहते हैं।
विज्ञापन


ऐसे दल देश व प्रदेश का भला नहीं कर सकते हैं। कहा कि राजा-महाराजाओं के जमाने लद गए। अब देश व प्रदेश में जनता का ही शासन चल रहा है। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद (जिला इकाई) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनहित का कोई भी कार्य बिना जनता के सहयोग से नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


कोई योजना तभी अमल में आएगी जब जन सहयोग मिलेगा। वर्ना सरकार के मंत्री योजनाओं पर दस्तखत करते रहेंगे और लाभ किसी को नहीं मिलेगा। भाजपा की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज पार्टी का कोई नेता, मंत्री निरंकुश नहीं है। सभी नियम के तहत ही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार में यह परिवर्तन आया है। पीएम और सीएम ने आपदा को भी अवसर में बदलकर दिखाया है। पीएम की एक आवाज पर देश उनके साथ खड़ा नजर आता है। यही वजह रही कि उन्होंने भी पार्टी की सदस्यता लेने का निर्णय लिया। परिषद की ओर से पूर्व पालिका चेयरपर्सन विज्ञान विशारद ने कैबिनेट मंत्री को मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया।


इस मौके पर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, महेश तिवारी, केदारनाथ निरंजन, सुनील लोहिया, अर्चना सोनी, ओपी कुशवाहा, साकेत शांडिल्य, गंगाचरण बाजपेई, रविकांत कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed