फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP councilor and embattled Congress

भाजपा पार्षद और कांग्रेसियों में ठनी

Sun, 03 Jul 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
BJP councilor and embattled Congress
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अ‌म‌ित शाह - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। धनकुट्टी स्थित नगर निगम के जच्चा - बच्चा हॉस्पिटल की जगह सामुदायिक केंद्र और पार्किंग निर्माण के चक्कर में बखेड़ा खड़ा हो गया। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भाजपा पार्षद से धक्का मुक्की के बाद पथराव की घटना से माहौल बिगड़ने लगा। इसी बीच सूचना पर सीओ कलक्टरगंज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ता को थाने ले आई। इस पर पार्षद के समर्थकों ने थाने में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

धनकुट्टी का जच्चा-बच्चा हॉस्पिटल जर्जर हो चुका है। इसकी जगह नगर निगम सामुदायिक केंद्र और पार्किंग का निर्माण करा रहा है। क्षेत्रीय पार्षद रमापति झुनझुनवाला निर्माण कार्य देख रहे हैं। उधर इलाके के कांग्रेसी कार्यकर्ता राजकुमार और दिनेश शुक्ला हॉस्पिटल की जमीन पर सामुदायिक केंद्र के विरोध में हैं। शनिवार को धरना-प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर दोनों ने अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इसी दौरान  मौके पर मौजूद पार्षद से दोनों की धक्का-मुक्की होने लगी। तभी दोनों पक्षों के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। काम में लगे  मिस्त्री और लेबर जान बचाकर भाग गए। उधर मौके पर पहुंचे कलक्टरगंज सीओ एके सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

 सीओ के मुताबिक थाने में समझौते के बाद किसी भी पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भी लिखा है। उधर नगर निगम के अधिकारी का कहना है कि अस्पताल की जमीन    पर अवैध कब्जे हटाए जाने के चक्कर में बवाल हुआ है। सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed