Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP appoints in-charges for 52 assembly constituencies in Kanpur-Bundelkhand region

Kanpur News: भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड की 52 विधानसभा सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी

Thu, 12 Nov 2026 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
BJP appoints in-charges for 52 assembly constituencies in Kanpur-Bundelkhand region
कानपुर। आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने बुधवार शाम प्रभारियों की सूची जारी की। इसके जरिये पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन की जिम्मेदारी तय कर चुनावी तैयारियों को गति देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

कानपुर महानगर की दस विधानसभा सीटों पर भी वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। घोषित सूची के अनुसार सीसामऊ विस सीट की जिम्मेदारी राजेंद्र सिंह चौहान को, आर्यनगर की रंजन सिंह को, कैंट की संतोष सोनी को, कल्याणपुर की राघव मिश्रा को और गोविंदनगर की मलखान सिंह उर्फ मलखान को सौंपी गई है। इसी तरह किदवईनगर विस सीट के लिए दिवाकर शास्त्री को, महाराजपुर के लिए डॉ. देवाशीष पटेल को, बिठूर के लिए संदीपन अवस्थी को, बिल्हौर के लिए श्रीकृष्ण दीक्षित को और घाटमपुर के लिए वीना आर्या पटेल को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है। सभी प्रभारी अपने अनुभव और क्षमता से पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना प्रमुख प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed