{"_id":"607745d78ebc3ed8312d4684","slug":"bjp-akbarpur-news-knp623517690","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी समेत 25 समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी समेत 25 समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। सिठमरा जिला पंचायत से भाजपा प्रत्याशी समेत उनके 25 समर्थकों पर बुधवार को अकबरपुर में आचार संहिता व कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार को नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने रोड शो करने के साथ पुलिस के साथ धक्कामुक्की की थी। इसका वीडियो वायरल होने हुआ तो पुलिस ने कार्रवाई की। रिपोर्ट में पुलिस से हुई धक्कामुक्की की जिक्र नहीं किया गया है।
लालपुर चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह की तहरीर पर सिठमरा से भाजपा प्रत्याशी विवेक द्विवेदी व समेत 25 समर्थकों पर आचार संहिता व कोविड प्रोटोकाल उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार को नामांकन के लिए आते समय भाजपा प्रत्याशी ने जुलूस निकाला था। पुलिस रोक पाने में नाकाम रही। कुछ पुलिस कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्कामुक्की की। पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही।
कार्यकर्ता नामांकन कक्ष में भीड़ के साथ घुसकर बिना मास्क के कोविड प्रोटोकॉल को तार-तार कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। कई दलों के लोगों ने कमेंट किए। पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि तहरीर में पुलिस के साथ धक्कामुक्की की बात नहीं है।