फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Birthday celebrated by cutting cake with pistol in Mahoba, Police arrested three

Mahoba: तमंचे से केक काट कर मनाया जन्मदिन, दोस्त बोले 'हैप्पी बर्थ डे टू यू', फिर पुलिस की हुई कार्रवाई

Tue, 04 Apr 2023 09:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Apr 2023 09:38 PM IST
सार

Mahoba News: श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र में  तमंचे से केक काटना युवकों को भारी पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
 

विज्ञापन
Birthday celebrated by cutting cake with pistol in Mahoba, Police arrested three
तमंचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले के श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी के दौरान तमंचे से केक काटकर दोस्तों के खिलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक अवैध तमंचे से न सिर्फ केक काटता नजर आ रहा है, बल्कि उसी तमंचे से सभी दोस्तों को केक खिला रहा है।

विज्ञापन

पुलिस ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। सोशल मीडिया में मंगलवार को वायरल वीडियो में तमंचे का खुलेआम प्रदर्शन किया जा रहा है। दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी मना रहा युवक तमंचे से केक काटकर दोस्तों को खिला रहा है।
विज्ञापन

यह वीडियो श्रीनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हुए गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
थानाध्यक्ष श्रीनगर गणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में आरोपी लोकेंद्र, रितिक और मोनू को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed