फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bird flu: 200 chickens killed in Chitrakoot

बर्ड फ्लू: चित्रकूट में 200 मुर्गियों को मारा गया

Mon, 11 Jan 2021 10:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Jan 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bird flu: 200 chickens killed in Chitrakoot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर और बुंदेलखंड के जालौन में बर्ड फ्लू के संभावित खतरों से निपटने के लिए बांदा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने एक आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है। साथ ही वन विभाग ने विदेशी और स्थानीय पक्षियों के अड्डों पर 150 वन कर्मी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन


चित्रकूट में बर्ड फ्लू को लेकर जिला प्रशासन ने चार टीमें बनाकर मुख्यालय समेत जिले के अन्य स्थानों पर मुर्गी पालन स्थानों पर छापे मारे। बरगढ़ व अहमदगंज के पोल्ट्री फार्म पर 200 से अधिक मुर्गियों को मारा गया है। हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में रेलवे स्टेशन के बाहर कौवों के मृत मिलने से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग की टीम ने कौवों का पोस्टमार्टम कर सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं। महोबा में कंट्रोल रूम की स्थापना कर अफसरों को तैनात किया गया है। इटावा में ऐरवाकटरा के गांव नगला दौलत में पांच मोरों और महेवा के बम्होरा गांव में तीन कौवों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचने से पहले दो कौओं को कुत्ते उठा ले गए। उधर चकरनगर में कबूतर और गुलगुलिया चिड़ियां मृत मिलने से इलाके में दहशत फैली हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की आशंका के चलते क्षेत्र के किसानों में भय का माहौल है।  मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि मोरों के अवशेष सुरक्षित कर लिए गए हैं। मंगलवार को जांच कराई जाएगी। बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने पर उन्हें बरेली लैब भेजा जाएगा।

फर्रुखाबाद में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पोल्ट्री फार्मों से कुल 75 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। कमालगंज में दो कौवों के मरने की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। संकिसा में एक मोर के मरने पर पोस्टमार्टम कराया गया।

इसमें चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई। कन्नौज में दो जगह कौवों के शव मिले हैं। पशु चिकित्सा महकमे की टीम ने कौवों के शवों को कब्जे में लेकर सैंपल लिए। इसके बाद इन्हें दफन कर दिया गया। औरैया और हरदोई में सभी गैर जनपदों से पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पाद लाने पर रोक लगा दी गई है। जिले में कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है। सोमवार को सांडी पक्षी विहार में पशु चिकित्सकों ने नाव से भी जायजा लेकर पक्षियों के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed