{"_id":"61be3dc4926b1554c60f73d2","slug":"bikru-scandal-statement-could-not-be-made-in-the-matter-of-taking-sim-from-fake-id-akbarpur-news-knp670355198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड : फर्जी आईडी से सिम लेने के मामले में नहीं हो सके बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड : फर्जी आईडी से सिम लेने के मामले में नहीं हो सके बयान
विज्ञापन
कानपुर देहात। बिकरू कांड में आरोपी खुशी के खिलाफ दर्ज फर्जी आईडी से सिम लेने के मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में हो रही है। शनिवार को गवाह के नहीं आने से बयान नहीं हो सके। इस पर बोर्ड ने अब सुनवाई की तिथि छह जनवरी तय की है।
बिकरू कांड में आरोपी खुशी दुबे पर चौबेपुर इंस्पेक्टर कृष्णमोहन राय ने फर्जी आईडी से सिम लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। 26 नवंबर को बोर्ड के समक्ष गवाह मदारीपुर निवासी संतराम उपस्थित हुए थे, उन्होंने प्रार्थना देकर तबियत ठीक न होने की वजह से गवाही देने में असमर्थता जताई थी।
इस पर बोर्ड ने पहले 14 और फिर 18 दिसंबर को सुनवाई की तारीख तय की थी। दोनों बार ही संतराम कोर्ट नहीं पहुंचे और न ही कोई प्रार्थना पत्र दिया। इस पर बोर्ड ने अब छह जनवरी को सुनवाई की तारीख तय की है। सुनवाई के दौरान खुशी बोर्ड के समक्ष उपस्थित रही।
विज्ञापन
बिकरू कांड में अब 10 जनवरी को सुनवाई
कानपुर देहात। बिकरू कांड की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है। शनिवार को पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के चलते सुनवाई नहीं हुई। पिछली तारीखों में सभी आरोपियों को केस डायरी की छायाप्रति दी गई थी।
वहीं विकास दुबे की पत्नी रिचा के हाजिर न होने पर कोर्ट ने सात दिसंबर को जमानती वारंट जारी किया था। इसके बावजूद अभी तक रिचा दुबे कोर्ट में नहीं पहुंची। सहायक शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि अब 10 जनवरी को सुनवाई की जाएगी। (संवाद)